ePaper

दिवाली-छठ पर बिहार आने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से दौड़ेगी स्पेशल ट्रेन

Updated at : 01 Sep 2025 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News

सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: बिहार के यात्रियों को त्योहारी सीजन में बड़ी राहत मिली है. रेलवे ने बरौनी से राजस्थान के सांगरिया तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है. यह ट्रेन 20 सितंबर से 27 दिसंबर तक हर हफ्ते चलेगी और दिवाली-छठ में सफर को आसान बनाएगी.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार से बाहर त्योहारों पर सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. भारतीय रेलवे ने बरौनी जंक्शन से राजस्थान के सांगरिया तक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह सेवा 20 सितंबर से शुरू होकर 27 दिसंबर तक जारी रहेगी. ट्रेन सप्ताह में एक बार चलेगी और कुल 15 फेरे लगाएगी.

ट्रेन नंबर 05211 बरौनी-सांगरिया स्पेशल

बरौनी से चलने वाली ट्रेन नंबर 05211 हर शनिवार शाम 4:10 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह 6:30 बजे सांगरिया पहुंचेगी. लगभग 26 घंटे 20 मिनट के इस सफर में ट्रेन 1,245 किलोमीटर की दूरी तय करेगी. इस दौरान मोकामा, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, वाराणसी और प्रयागराज समेत 18 स्टेशनों पर ठहराव होगा. ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी कोच लगाए जाएंगे ताकि लंबी दूरी की यात्रा आरामदायक हो सके.

ट्रेन नंबर 05212 सांगरिया-बरौनी स्पेशल

वापसी में ट्रेन नंबर 05212 सांगरिया से हर रविवार सुबह 5:30 बजे रवाना होगी और सोमवार सुबह 7:50 बजे बरौनी पहुंचेगी. यह ट्रेन भी 26 घंटे 20 मिनट का समय लेगी और समान 18 स्टेशनों पर रुकेगी.

बिहार से राजस्थान तक सुगम यात्रा

दिवाली और छठ पूजा के दौरान बिहार से राजस्थान जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. रेलवे का मानना है कि इस स्पेशल ट्रेन से न केवल कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, बल्कि पटना, वाराणसी और प्रयागराज जैसे बड़े स्टेशनों पर भी भीड़ का दबाव कम होगा.

बुकिंग में तेजी, IRCTC से करें टिकट रिजर्वेशन

रेलवे ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अग्रिम टिकट बुक करें, क्योंकि डिमांड ज्यादा रहेगी। टिकटें IRCTC वेबसाइट और ऐप पर उपलब्ध हैं. स्पेशल ट्रेन चलने से बिहार के यात्रियों को लंबे समय से महसूस हो रही ट्रेनों की कमी से राहत मिलेगी और त्योहारों पर घर लौटने या बाहर जाने की सुविधा और आसान होगी.

Also Read: पटना को ITC ग्रुप की बड़ी सौगात, राजधानी के इस इलाके में भी बनेगा शानदार 5 स्टार होटल

विज्ञापन
Anshuman Parashar

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन