कैंपस : पीपीयू में जल्द शुरू होगा पीएचडी के लिए टेस्ट, बीसीए, बीएससी आइटी, हिंदी पीजी के सिलेबस में बदलाव

Updated at : 03 Jul 2024 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
कैंपस : पीपीयू में जल्द शुरू होगा पीएचडी के लिए टेस्ट, बीसीए, बीएससी आइटी, हिंदी पीजी के सिलेबस में बदलाव

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में जल्द ही प्री-पीएचडी एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट (पीआरटी) का आयोजन होगा. इसके लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने अपनी मुहर लगा दी

विज्ञापन

फोटो भी है -यूजी के एमडीसी के छह विषयों के सिलेबस पर लगी मुहर -एएन कॉलेज में चल रहे डिपार्टमेंट आफ लेबर एंड सोशल वेलफेयर का नाम डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन करने पर सहमति बनी संवाददाता, पटना पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में जल्द ही प्री-पीएचडी एडमिशन एंट्रेंस टेस्ट (पीआरटी) का आयोजन होगा. इसके लिए पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय की एकेडमिक काउंसिल ने अपनी मुहर लगा दी. बुधवार को कुलपति प्रो आरके सिंह की अध्यक्षता में एकेडमिक काउंसिल की बैठक आयोजित की गयी. इसमें पीआरटी कराने सहित आधा दर्जन मामले को हरी झंडी दी गयी. कुलसचिव प्रो एनके झा ने बताया कि एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पीआरटी कराने, स्नातक सेमेस्टर परीक्षा में एमडीसी के तहत इंडियन सोसल वैल्यू एंड एथिक्स, स्पोटर्स् साइंस, फंक्शनल भाषा सहित छह विषयों के सिलेबस को मंजूरी दी गयी. इसके अतिरिक्त बीसीए एवं बीएससी आइटी के सिलेबस में 20 प्रतिशत बदलाव पर भी मुहर लगी. यह बदलाव वर्ष 2025 से लागू होंगे. वहीं, पीजी हिंदी के सिलेबस में 20 प्रतिशत की बदलाव को होने वाले नामांकन सत्र से करने पर सहमति बनी. विश्वविद्यालय के वाणिज्य स्नातकोत्तर विभाग डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स का नामकरण डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट करने व एएन कॉलेज में चल रहे डिपार्टमेंट आफ लेबर एंड सोशल वेलफेयर का नाम डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट एंड इंडस्ट्रियल रिलेशन करने पर सहमति बनी. साथ ही विभिन्न काॅलेजों में एआइसीटीइ से प्राप्त सीटों की बढ़ोतरी को मंजूरी दी गयी. बैठक में प्रति कुलपति प्रो गणेश महतो, डीएसडब्ल्यू प्रो एके नाग, कॉलेज निरीक्षक डॉ कृष्ण नंदन प्रसाद, कॉलेज ऑफ कॉमर्स के प्रधानाचार्य प्रो इंद्रजीत प्रसाद राय, एएन कॉलेज के प्रिसिंपल प्रवीण कुमार व सभी डीन एवं पीजी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन