कारखाना निरीक्षक और रसायन व भेषज के लिए संबंधित विषयों में विशेष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही पात्र

Published by : ANURAG PRADHAN Updated At : 18 Mar 2026 6:16 PM

विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत कारखाना निरीक्षक (सामान्य/रसायन/भेषज) के 17 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर जारी विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया है

विज्ञापन

-बिहार लोक सेवा आयोग ने कारखाना निरीक्षक भर्ती में योग्यता को लेकर जारी किया शुद्धि पत्र संवाददाता, पटना बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने श्रम संसाधन विभाग के अंतर्गत कारखाना निरीक्षक (सामान्य/रसायन/भेषज) के 17 रिक्त पदों पर भर्ती को लेकर जारी विज्ञापन में महत्वपूर्ण संशोधन किया है. आयोग ने 10 जनवरी को प्रकाशित विज्ञापन संख्या-03/2026 के संदर्भ में शुद्धि पत्र जारी कर अभ्यर्थियों की योग्यता संबंधी स्थिति स्पष्ट की है. आयोग द्वारा जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, पहले विज्ञापन में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग, प्रौद्योगिकी या आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) में डिग्री अथवा समकक्ष योग्यता को अनिवार्य बताया गया था. अब स्पष्ट किया गया है कि कारखाना निरीक्षक (सामान्य) के साथ-साथ रसायन एवं भेषज (फार्मा) श्रेणी के पदों के लिए संबंधित विषयों में विशेष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही पात्र होंगे. नयी व्यवस्था के तहत चयन प्रक्रिया के दौरान कारखाना निरीक्षक (रसायन) पद के लिए रसायन इंजीनियरिंग / प्रौद्योगिकी में डिग्रीधारी अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जायेगी, जबकि कारखाना निरीक्षक (भेषज) पद के लिए आयुर्विज्ञान (मेडिसिन) में डिग्री प्राप्त अभ्यर्थियों की अनुशंसा की जायेगी. हालांकि, आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 10 जनवरी को प्रकाशित विज्ञापन की अन्य सभी शर्तें यथावत लागू रहेंगी.

विज्ञापन
ANURAG PRADHAN

लेखक के बारे में

By ANURAG PRADHAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन