ePaper

पहले स्थान पर पहुंचा पूर्वी चंपारण का चकिया, शेखपुरा दूसरे पर

Updated at : 26 May 2025 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
पहले स्थान पर पहुंचा पूर्वी चंपारण का चकिया, शेखपुरा दूसरे पर

राज्य के सभी 101 भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी अप्रैल माह की रैंकिंग जारी की गयी है.

विज्ञापन

राज्य के सभी 101 डीसीएलआर कार्यालयों की अप्रैल माह की रैंकिंग जारी, मुंगेर का तारापुर तीसरे स्थान पर रहा संवाददाता, पटना राज्य के सभी 101 भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) कार्यालयों की समीक्षा कर उनकी अप्रैल माह की रैंकिंग जारी की गयी है. अप्रैल माह की रैंकिंग में पूर्वी चंपारण का चकिया डीसीएलआर कार्यालय मार्च माह के 15वें स्थान से पहले स्थान पर पहुंच गया है. शेखपुरा का शेखपुरा डीसीएलआर कार्यालय पहले से दूसरे और मुंगेर का तारापुर भूमि सुधार उपसमाहर्ता कार्यालय दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया है. राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा हर महीने राज्य के सभी अंचल कार्यालयों से लेकर डीएम कोर्ट तक की रैंकिंग जारी की जाती है. मुख्यालय स्तर से नियमित रूप से राजस्व कार्यों की समीक्षा की जाती है ताकि आम जनता को राजस्व विभाग की सेवाओं का लाभ समुचित रूप मिल सके. कई डीसीएलआर कार्यालयों की रैंकिंग में उलटफेर : इसी क्रम में बांका का बांका डीसीएलआर कार्यालय तीसरे से चौथे, तो सुपौल का निर्मली डीसीएलआर कार्यालय छठे से पांचवें नंबर पर आ गया है. सीतामढ़ी का बेलसंड डीसीएलआर कार्यालय 25वें से छठे, नालंदा का हिलसा डीसीएलआर कार्यालय 18वें से सातवें स्थान पर रहा है. वहीं, बेगूसराय का मंझौल डीसीएलआर कार्यालय पांचवें से आठवें, पटना का पालीगंज दो स्थान खिसककर सातवें से नौवें और बेगूसराय का बेगूसराय डीसीएलआर कार्यालय आठवें से दसवें स्थान पर पहुंचा है. बेगूसराय का बलिया डीसीएलआर कार्यालय 21वें से 11वें, तो दरभंगा का बिरौल डीसीएलआर कार्यालय पिछले माह के चौथे स्थान से इस माह 12 वें स्थान पर है. बेगूसराय का बखरी डीसीएलआर कार्यालय 27 से 13वें और गया का शेरघाटी 29वें से 14वें स्थान पर आ गया है. अंतिम 10 डीसीएलआर कार्यालय 1. मधेपुरा(मधेपुरा) 50.09 अंक 2. ⁠कटिहार (मनिहारी)49.85 अंक 3. ⁠बेतिया(प. चंपारण)47.92 अंक 4. ⁠फारबिसगंज (अररिया)47.90 अंक 5. ⁠त्रिवेणीगंज (सुपौल)47.72 अंक 6. ⁠मुजफ्फरपुर पूर्वी(मुजफ्फरपुर) 45.77 अंक 7. ⁠सहरसा सदर (सहरसा) 44.14 अंक 8. ⁠मुजफ्फरपुर पश्चिमी (मुजफ्फरपुर)44.09 अंक 9. जयनगर (मधुबनी)44.03 अंक 10. ⁠नवगछिया (भागलपुर)36.70 अंक टॉप 10 डीसीएलआर कार्यालय 1.चकिया (पू. चंपारण)76.14 अंक 2. शेखपुरा (शेखपुरा) 73.99 अंक 3. तारापुर (मुंगेर)72.25 अंक 4. ⁠बांका (बांका)71.23 अंक 5. ⁠निर्मली (सुपौल)70.67 अंक 6. ⁠बेलसंड (सीतामढ़ी) 70.32 अंक 7. ⁠हिलसा (नालंदा)70.20 अंक 8. मंझौल (बेगूसराय)69.54 अंक 9. ⁠पालीगंज (पटना)69.09 अंक 10. ⁠बेगूसराय (बेगूसराय)67.79 अंक रैंकिंग आधार: परिमार्जन प्लस के सुपरविजन पर 15, म्यूटेशन के सुपरविजन पर 15, अंचल कार्यालयों के निरीक्षण पर 10, अभियान बसेरा-2 पर 15, म्युटेशन अपील पर 15, आधार सीडिंग की स्थिति पर 05, बीएलडीआरए पर 20 अंक निर्धारित है. क्या कहते हैं मंत्री : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि विभाग द्वारा प्रत्येक माह रैंकिंग जारी करने का अच्छा परिणाम मिलने लगा है. अप्रैल माह में कई डीसीएलआर कार्यालयों ने अच्छा प्रदर्शन किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन