सीबीएसइ : आर्यभट्ट गणित चैलेंज में भाग लेने के लिए 30 तक होगा रजिस्ट्रेशन
Author Amber md
Updated:
विज्ञापन

सीबीएसइ हर साल कक्षा आठवीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज आयोजित करता है.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
सीबीएसइ हर साल कक्षा आठवीं से 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आर्यभट्ट गणित चैलेंज आयोजित करता है. इस चैलेंज का उद्देश्य विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में गणित को अपनाने के लिए सक्षम बनाना है. बोर्ड की ओर से आर्यभट्ट गणित चैलेंज 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. रजिस्ट्रेशन के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक जारी कर दिया गया है. सीबीएसइ से एफिलिएटेड स्कूल के प्रधानों को 30 सितंबर शाम पांच बजे तक आवेदन करने को लेकर सूचित किया गया. प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रकार के बहुविकल्पीय प्रश्न एमसीक्यू में शामिल होंगे. इसका कुल वेटेज 40 अंकों का होगा और कोई निगेटिव मार्किंग नहीं होगी. आंसर-की के साथ प्रश्नपत्र सात अक्तूबर से 10 अक्तूबर के बीच पंजीकृत स्कूलों को उपलब्ध कराये जायेंगे. पंजीकृत स्कूल शीर्ष तीन विद्यार्थियों की पहचान करने के लिए प्रश्नपत्र का उपयोग करके परीक्षा आयोजित करेंगे. वहीं दूसरे स्तर की परीक्षा चार अक्तूबर को आयोजित की जायेगी. स्कूल 15 अक्तूबर से 22 अक्तूबर के बीच 900 रुपये ऑनलाइन शुल्क का भुगतान कर शीर्ष तीन विद्यार्थियों का नाम दर्ज करा सकते हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










