नशे की लत से बच्चों को बचाने के लिए अभियान शुरू
Author :Prabhat Khabar News Desk
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Updated at :21 Nov 2024 1:50 AM
विज्ञापन

कम उम्र के बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए समाज कल्याण और श्रम संसाधन विभाग का संयुक्त अभियान चलेगा.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
कम उम्र के बच्चों को नशे की लत से बचाने के लिए समाज कल्याण और श्रम संसाधन विभाग का संयुक्त अभियान चलेगा. राज्य सरकार नशे की लत में रहे बाल श्रमिकों का इलाज नशामुक्ति केंद्र में करायेगी, जिसकी शुरुआत जिलों में हो गयी है. अशिक्षा व गरीबी के कारण नशे में लिप्त बाल श्रमिकों की पहचान की जा रही है. उन्हें नशामुक्ति केंद्र तक पहुंचाया जायेगा. इसके लिए अगले माह से सख्ती से यह अभियान राज्य भर में चलाया जायेगा. अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया गया है कि नशामुक्ति केंद्र से बाहर निकलने वाले बच्चों को शिक्षा से जोड़ा जाये. इसको लेकर अधिकारी बच्चों के माता-पिता की काउंसेलिंग भी करेंगे, ताकि दोबारा से बच्चे नशा में लिप्त नहीं हो. इस अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को भी जोड़ा जायेगा. रेलवे पुलिस के माध्यम से रेलवे स्टेशन एवं उसके आसपास रहने वाले बच्चों की विशेष निगरानी की जायेगी. यहां के बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए एनजीओ की सहायता ली जायेगी.सभी रेल, रेलवे स्टेशनों पर मानव व्यापार संबंधी गतिविधियों पर नजर रखना तथा इस कार्य में लिप्त लोगों पर हर तरह की कड़ी कार्रवाई एवं बच्चों का पुनर्वास होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










