ePaper

डॉक्टर का नंबर लगाने को किया कॉल, खाते दो लाख उड़ाये

Updated at : 10 Jun 2025 12:19 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर का नंबर लगाने को किया कॉल, खाते दो लाख उड़ाये

डॉक्टर के पास नंबर लगाने के चक्कर में युवक के खाते से दो लाख रुपये की निकासी हो गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना डॉक्टर के पास नंबर लगाने के चक्कर में युवक के खाते से दो लाख रुपये की निकासी हो गयी. इस संबंध में कंकड़बाग के रहने वाले सतीश कुमार ने नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने बताया कि बच्चे के इलाज के लिए कंकड़बाग के एक डॉक्टर का नंबर गूगल पर सर्च कर निकाला था. नंबर निकालने के बाद जब उन्होंने कॉल किया, तो किसी ने नहीं उठाया. थोड़ी ही देर बाद एक कॉल आया. कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि वह डॉक्टर के पास से बोल रहा है. इसके बाद सतीश के मोबाइल पर एक लिंक भेजा और कहा कि इस नंबर पर 50 रुपये डाल दो, आपका नंबर लग जायेगा. सतीश ने जैसे ही लिंक पर क्लिक कर पैसे भेजे, उनके खाते से छह बार में दो लाख रुपये की निकासी हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

KUMAR PRABHAT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन