BPSC Teacher: पटना में गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे थे शिक्षक, गांववालों ने मंदिर में करवा दी शादी
Published by : Anshuman Parashar Updated At : 20 Jul 2025 8:21 PM
BPSC Teacher (सांकेतिक)
BPSC Teacher: बिहार के औरंगाबाद जिले से अनोखी प्रेम कहानी सामने आई है. यहां गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे एक BPSC शिक्षक को गांववालों ने रंगे हाथ पकड़ लिया. फिर जो हुआ, उसने सभी को चौंका दिया ग्रामीणों ने मंदिर में जबरन उसकी शादी करा दी.
BPSC Teacher: बिहार के पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल में शनिवार को एक अनोखी प्रेम कहानी का ऐसा सुखद अंत हुआ कि देखने वालों की आंखें भर आईं. कॉलेज में मिलने आए प्रेमी युगल की उसी दिन शादी करवा दी गई, वो भी रीति-रिवाज से, बिना दहेज के.
प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे BPSC शिक्षक
लखीसराय जिले के मनोहरपुर गांव निवासी प्रवीण कुमार, जो BPSC से चयनित शिक्षक हैं और वर्तमान में शेखपुरा के घाट कोसुम्भा में पदस्थापित हैं, शनिवार को अपनी प्रेमिका सुषमा कुमारी से मिलने बाढ़ पहुंचे थे. सुषमा भी लखीसराय की ही रहने वाली हैं और कॉलेज में पढ़ाई करती हैं. दोनों के बीच एक साल से प्रेम संबंध था.
परिजनों को भनक लगी तो तुरंत ले लिया फैसला
जब लड़की के परिजनों को इस मुलाकात की खबर लगी तो पहले नाराज़ हुए, लेकिन फिर समझदारी से काम लेते हुए पास के बाबा अलखनाथ मंदिर में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ दोनों की शादी करवा दी.
समाज को मिला संदेश
प्रवीण और सुषमा की यह शादी एक उदाहरण बन गई है जहां दहेज, जात-पात और दिखावे से ऊपर उठकर सिर्फ सच्चे रिश्ते को अहमियत दी गई. प्रवीण ने कहा कि वो पहले ही बिना दहेज शादी के पक्ष में थे. अब जब यह रिश्ता विवाह में बदल गया है, तो वे इसे जीवन की सबसे बड़ी खुशी मानते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anshuman Parashar
अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










