BPSC Protest: प्रशांत किशोर जाएंगे जेल, बेल बॉन्ड पर साइन करने से किया इनकार

prashant kishor get bail
BPSC Protest: बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ताजा अपडेट के मुताबिक, उनको पटना सिविल कोर्ट से जमानत मिल गई है.
BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, उनको पटना सिविल कोर्ट से सशर्त जमानत दी. लेकिन, उन्होंने बेल बॉन्ड पर साइन करने से इनकार कर दिया. उन्होंने फैसला किया है की वे जेल जाएंगे और जेल में ही आमरण अनशन को जारी रखेंगे.
बता दें कि गांधी मैदान से उठाकर एम्स ले जाया गया था. जहां मेडिकल जांच नहीं हो सकी उसके बाद फतुहा अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया. पटना पुलिस उसके बाद पटना सिविल कोर्ट में पेश कराई जहां उनको जमानत दे दी गई है. बता दें कि प्रशांत किशोर को कंडीशनल बेल दिया गया. जिसमें उनको धरनास्थल पर जाने से रोक लगा दी गई. लेकिन, प्रशांत किशोर बेल लेने से इनकार कर दिए. उन्होंने जेल जाने का फैसला किया है. उनके वकील शिवानंद गिरी द्वारा लगातार समझाने की कोशिश की गई लेकिन वे नहीं माने.

Also Read: कंबल ओढ़ सो रहे थे प्रशांत किशोर, कोहरे के बीच अचानक पहुंची पुलिस और ऐसे टांग कर ले गई
बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में अनशन पर बैठे थे प्रशांत
बता दें कि प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे थे. पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई. जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय डिजिटल माध्यम में पिछले 2 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर तक का मुकाम तय किए हैं. अभी डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास करते हैं. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखते हैं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




