ePaper

BPSC Protest: प्रशांत किशोर का फतुहा अस्पताल में हुआ मेडिकल चेकअप, कभी भी कोर्ट में हो सकती है पेशी

Updated at : 06 Jan 2025 11:34 AM (IST)
विज्ञापन
Prashant Kishor news| Prashant Kishor's health deteriorated amid fast

प्रशांत किशोर

BPSC Protest: बीपीएससी की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनका मेडिकल चेकअप फतूहा अस्पताल में कराया गया है.

विज्ञापन

BPSC Protest: बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं पीटी परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अनशन पर बैठे जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को पटना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मिली जानकारी के अनुसार, उनकी वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया गया है. फतुहा अस्पताल में उनका मेडिकल चेकअप कराया गया है. पटना पुलिस अब थोड़ी देर में पटना कोर्ट में पेश करेगी. बता दें कि पीके को अहले सुबह करीब पौने 4 बजे बाद गांधी मैदान से हिरासत में लिया गया. जन सुराज ने पुलिस पर पीके को थप्पड़ मारने का भी आरोप लगाया है.

2 जनवरी से अनशन पर हैं प्रशांत किशोर

बता दें कि प्रशांत किशोर 2 जनवरी से भूख हड़ताल पर हैं. पटना पुलिस ने सोमवार सुबह 4 बजे गांधी मैदान पहुंचकर उन्हें वहां से जबरन हटाया है. इस दौरान पुलिस को भी भारी विरोध का सामना करना पड़ा है. वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि एक पुलिस वाले ने प्रशांत किशोर को थप्पड़ भी जड़ा है. उसके बाद जबरन धरनास्थल से उठाकर एंबुलेंस में बैठाया.

Also Read: प्रशांत किशोर गिरफ्तार, गांधी मैदान से उठा एम्स ले गई पटना पुलिस

बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में अनशन पर बैठे थे प्रशांत

बता दें कि प्रशांत किशोर बीपीएससी अभ्यर्थियों के पक्ष में आवाज बुलंद कर रहे थे. पिछले 5 दिनों से वे बिहार लोक सेवा आयोग की 70वीं परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे थे. आधी रात के बाद करीब 4 बजे सुबह प्रशांत किशोर को हिरासत में लेने के लिए पटना पुलिस की टीम गांधी मैदान पहुंची और उनको जबरन अपने साथ ले गई. जानकारी के मुताबिक लगभग 10 थानों की पुलिस गांधी मैदान पहुंची थी.

प्रशांत किशोर से जुड़े अपडेट के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन