BPSC Mains परीक्षा आज से शुरू, दो लेवल पर जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिली एंट्री

Published by :Preeti Dayal
Published at :25 Apr 2026 9:07 AM (IST)
विज्ञापन
BPSC Mains Exam begins today checking at entry gate

एग्जाम सेंटर की तस्वीर

BPSC Mains Exam: 71वीं बीपीएससी मेंस की परीक्षा आज से शुरू हो गई. एग्जाम सेंटर्स पर आज सुबह-सुबह अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी. पटना की बात करें तो, यहां एग्जाम सेंटर्स पर कड़ी व्यवस्था दिखी. दो लेवल पर अभ्यर्थियों की जांच के बाद ही एंट्री दी गई.

विज्ञापन

BPSC Mains Exam: (अंबर, पटना) बीपीएससी 71वीं संयुक्त परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को दो स्तर पर जांच के बाद परीक्षा केंद्र में एंट्री मिली. शनिवार को सुबह 6.45 से ही अशोक राजपथ स्थित बीएन कॉलेजियेट परीक्षा केंद्र के बाहर अभ्यर्थी जुटने लगे थे. सुबह 7.30 बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में एंट्री दी गई. अभ्यर्थियों के ई-एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी और आईडी जांच कर ही एंट्री दी गई.

परीक्षा केंद्रों पर सख्ती

अभ्यर्थियों को बारी-बारी से चेक कर यह सुनिश्चित किया गया कि कोई भी बैग या इलेक्ट्रॉनिक गैजेट लेकर एंट्री न करें. इस दौरान सेंटर पर माइक से यह घोषणा भी की गई कि सेकंड शिफ्ट की परीक्षा में दोपहर एक बजे के बाद एंट्री नहीं दी जाएगी. पहले दिन पहली शिफ्ट में सामान्य हिंदी विषय की परीक्षा होगी. जबकि दूसरे शिफ्ट में निबंध पत्र (Essay Paper) की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शुरू होगी.

30 अप्रैल तक होगी परीक्षा

बीपीएससी 71वीं संयुक्त परीक्षा का आयोजन 30 अप्रैल तक पटना स्थित निर्धारित 22 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा. यह परीक्षा बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा और समकक्ष टोटल 1298 पदों पर अभ्यर्थियों के चयन के लिए आयोजित की जा रही है, जिसमें 13,024 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे. पहले दिन शनिवार को दो शिफ्ट में परीक्षा ली जायेगी. पहले शिफ्ट में सामान्य हिन्दी विषय की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और सेकंड शिफ्ट में निबंध पत्र की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी.

किस दिन किस विषय की होगी परीक्षा?

27 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (प्रथम पत्र) की, 28 अप्रैल को सामान्य अध्ययन (द्वितीय पत्र) की परीक्षा और 29 अप्रैल को ऐच्छिक विषय, 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी से संबंधित एक ऐच्छिक विषय की परीक्षा एक शिफ्ट में होगी. परीक्षा के बाद अगर किसी अभ्यर्थी को कोई शिकायत हो, तो पोर्टल पर ग्रीवांस सेक्शन में शिकायत कर सकता है.

Also Read: औरंगाबाद में 75 लाख से ज्यादा की लूट, सोने के कंगन, हार, अंगूठी के साथ नगद भी ले उड़े चोर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन