प्रेमिका से झगड़े के बाद चार मंजिल से कूदा प्रेमी, मौत

प्रेमिका से झगड़े के बाद शुक्रवार देर रात प्रेमी ने चार मंजिल मकान से कूद कर खुदकुशी कर ली. यह घटना रूपसपुर थाने के कालीकेत नगर गायत्री मंदिर के पास की है.
दानापुर : प्रेमिका से झगड़े के बाद शुक्रवार देर रात प्रेमी ने चार मंजिल मकान से कूद कर खुदकुशी कर ली. यह घटना रूपसपुर थाने के कालीकेत नगर गायत्री मंदिर के पास की है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शनिवार को अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजन को सौंप दिया. बताया जाता है कि कालीकेत नगर निवासी शिवजनम प्रसाद के 21 वर्षीय पुत्र कृष्ण कुमार शुक्रवार की रात चार मंजिल भवन के कूद कर खुदकुशी कर ली. h
परिजनों ने बताया कि मृतक कृष्ण पिछले तीन सालों से दो बच्चे की मां से प्रेम करता था जिसे पति ने छोड़ दिया था तो दाई की काम करती थी. कृष्ण के परिवार वाले ने शादी तय कर दी थी. इसी बात पर प्रेमिका से झगड़ा हुआ था. आक्रोश में आ खुदकुशी कर ली. कृष्ण गाड़ी चालक का काम करता था. थानाध्यक्ष चंद्रभानू ने बताया कि मृतक कृष्णा एक दाई के साथ तीन साल से प्रेम करता था और साथ रखा था. छानबीन की जा रही है. मृतक के पिता का अभी तक बयान दर्ज नहीं हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










