नाबालिग छात्रा से ब्वॉयफ्रेंड व उसके चाचा ने किया गैंगरेप, छठी कक्षा का छात्र है आरोपित

Updated at : 14 Jun 2020 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से ब्वॉयफ्रेंड व उसके चाचा ने किया गैंगरेप, छठी कक्षा का छात्र है आरोपित

राजधानी पटना के राजीव नगर थाने में कक्षा पांचवीं की नाबालिग छात्रा (14) से गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा के ही स्कूल में पढ़ने वाले ही कक्षा छह के सीनियर छात्र (17) ने दोस्ती के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है.

विज्ञापन

पटना : राजधानी पटना के राजीव नगर थाने में कक्षा पांचवीं की नाबालिग छात्रा (14) से गैंगरेप का मामला सामने आया है. छात्रा के ही स्कूल में पढ़ने वाले ही कक्षा छह के सीनियर छात्र (17) ने दोस्ती के बाद छात्रा के साथ दुष्कर्म किया है. उसका दोस्त दो जून को छात्रा को लेकर पुनपुन गया था. वहां पर उसने छात्रा से रेप किया. रात भर दोनों एक ही कमरे में थे. इसके अलावा आरोपित छात्र का चाचा भी उसी कमरे में था. इसके बाद आरोपित का चाचा छात्रा को डरा-धमका कर घर से दूर एक झाड़ी में ले गया और वहां पर उसने भी रेप किया. यह मामला गैंगरेप का है. छात्रा का कहना है कि जब उसने विराेध किया, तो दोस्त के चाचा ने मारा-पीटा और हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक देने की धमकी भी दी. घटना के बाद आरोपित छात्र के चाचा ने अपने परिवार वालों को फोन किया और दोनों को यहां से ले जाने की बात कही. इसके बाद दोनों को पटना लाया गया.

10 जून को छात्रा के परिवार वालों ने दर्ज कराया एफआइआर

इस घटना के बाद छात्रा काफी परेशान रहने लगी थी. इसके बाद घरवाले थाने पर पहुंचे और कांड संख्या 174/20 दर्ज कराया. पुलिस ने गैंगरेप का मामला दर्ज किया. पुलिस का कहना है कि लड़की दोस्त समझकर अपनी मर्जी से गयी थी. लेकिन, उसके दोस्त ने धोखा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस आरोपित छात्र और उसके चाचा की तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपित छात्र दानापुर का रहने वाला है. स्कूल में दाेनों की दोस्ती हुई थी. पुलिस ने आरोपित के परिजनों से पूछताछ की है. पुलिस ने पुनपुन में घटना स्थल पर जाकर भी छानबीन की है. इस मामले में पुलिस ने महिला थाने के सहयोग से छात्रा का मेडिकल कराया है. मेडिकल जांच के बाद पुलिस का कहना है कि सोमवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है. वहीं, पीड़ित छात्रा को कोर्ट में 164 के तहत बयान कराया जायेगा. हालांकि, पुलिस ने बयान में लापरवाही बरती है. अब तक पीड़िता का बयान हो जाना चाहिए.

दुष्कर्म के बाद सदमे में हैं छात्रा : दोस्त की ओर से इस तरह की हरकत किये जाने से छात्रा सदमे में है. उसने खाना-पीना छोड़ दिया है. घरवालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार वालों का कहना है कि आराेपित को जल्द गिरफ्तार किया जाये और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये.

एक सप्ताह के अंदर राजीव नगर में गैंगरेप की दूसरी वारदात

राजीव नगर में एक सप्ताह में गैंगरेप की यह दूसरी घटना है. इसके पहले अपार्टमेंट में दाई का काम करने वाली नेपाली लड़की के साथ छह लोगों ने मिल कर गैंगरेप किया था. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और एक ने सरेंडर कर दिया था. लगातार हो रही रेप की वारदात से पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन