11 माह में पांचवीं बार पटना सिविल कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Published by : KUMAR PRABHAT Updated At : 10 Feb 2026 12:51 AM

विज्ञापन

पीरबहोर थाने के पटना सिविल कोर्ट में मंगलवार को फिर से इ-मेल के जरिये कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी दी गयी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना . पीरबहोर थाने के पटना सिविल कोर्ट में मंगलवार को फिर से इ-मेल के जरिये कोर्ट परिसर को उड़ाने की धमकी दी गयी. बीते 11 माह में यह पांचवीं बार है, जब सिविल कोर्ट में बम रखने और उड़ाने की धमकी दी गयी है. पटना सदर के साथ ही पटना सिटी कोर्ट को भी इसी तरह का इ-मेल आया. धमकी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गयीं और पूरे परिसर को खाली कराया, जिससे कोर्ट का कार्य ठप हो गया. सिविल कोर्ट प्रशासन ने डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन को जानकारी दी कि इ-मेल से यह धमकी मिली है कि तीन आरडीएक्स आइइडी से सिविल कोर्ट कैंपस को उड़ा दिया जायेगा. इसलिए सभी अधिवक्ता कोर्ट परिसर को खाली कर दें. सभी अधिवक्ता अपना काम छोड़ कर परिसर से बाहर निकल गये.

पप्पू यादव की जमानत याचिका पर आज होगी सुनवाई :

सोमवार को गर्दनीबाग थाने में दर्ज धोखाधड़ी से किराये पर मकान लेने और धमकी देने के मामले में सांसद पप्पू यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई होनी थी. लेकिन, अब सुनवाई मंगलवार को होगी. इस घटना के बाद पप्पू यादव को बेऊर जेल से सिविल कोर्ट नहीं लाया गया. अन्य 97 लोगों की भी जमानत याचिका भी सुनवाई होनी थी जिसे आगे बढ़ाया गया.

विज्ञापन
KUMAR PRABHAT

लेखक के बारे में

By KUMAR PRABHAT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन