कैंपस : इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीएन कॉलेज की टीम बनी विजेता
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

पटना विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीएन कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
पटना विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बीएन कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर पटना सायंस कॉलेज की टीम ने कब्जा जमाया. इसके अलावा महिला वर्ग में प्रथम स्थान मगध महिला कॉलेज की टीम को मिला. वहीं दूसरे स्थान पर पटना सायंस कॉलेज की टीम ने कब्जा जमाया. दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन मगध महिला कॉलेज परिसर में किया गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन मगध महिला कॉलेज की प्राचार्या प्रो नामिता कुमारी व पटना विश्वविद्यालय के खेल सचिव डॉ दीप नारायण कुमार ने सभी खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए किया. मौके पर मगध महिला कॉलेज के स्पोर्ट्स बोर्ड के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद, डॉ नम्रता, मगध महिला कॉलेज के खेल प्रभारी डॉ सुचिता अर्पण एवं विभिन्न महाविद्यालय के पीटीआई तथा सैकड़ों विद्यार्थी मौजूद रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










