पेशाब में खून गंभीर बीमारी का संकेत, डॉ. रंजन बोले- पथरी से कैंसर तक हो सकती है वजह

Updated:
विज्ञापन

सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, गोल घेरे में अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन

Satyadev Hospital: पेशाब में खून दिखना कई लोगों को मामूली समस्या लग सकती है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं. डॉक्टरों के मुताबिक इसके पीछे संक्रमण, पथरी, प्रोस्टेट या किडनी की बीमारी जैसी वजहें हो सकती हैं. कुछ मामलों में यह गंभीर रोग का शुरुआती संकेत भी बन सकता है, इसलिए जांच जरूरी है.

विज्ञापन

Satyadev Hospital: पेशाब में खून आना यानी हेमेच्यूरिया कई गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है. अक्सर लोग इसे यूरिन इंफेक्शन या गर्मी की समस्या मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. जबकि कई मामलों में यह किडनी या ब्लैडर की पथरी के साथ-साथ यूरिनरी ट्रैक्ट के कैंसर का शुरुआती लक्षण भी हो सकता है. ऐसे में पेशाब का रंग लाल, गुलाबी या भूरा दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए.

आपके शहर में

विज्ञापन

सत्यदेव सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशक डॉ. कुमार राजेश रंजन ने बताया कि पेशाब में खून आना खुद कोई बीमारी नहीं, बल्कि शरीर में छिपी किसी समस्या का संकेत है. उन्होंने कहा कि कई बार मरीज को पेशाब के दौरान दर्द या जलन नहीं होती, फिर भी खून आता है. ऐसे मामलों को विशेष रूप से गंभीरता से लेने की जरूरत है.

डॉ. रंजन के अनुसार, यूरिन में खून आने के प्रमुख कारणों में संक्रमण, किडनी या ब्लैडर की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या और किडनी संबंधी बीमारी शामिल हैं. कुछ मरीजों में यह कैंसर का शुरुआती संकेत भी हो सकता है. उम्र बढ़ने के साथ इसका खतरा बढ़ सकता है.

उन्होंने कहा कि समय पर यूरिन टेस्ट, अल्ट्रासाउंड समेत आवश्यक जांच कराने से बीमारी का सही कारण पता लगाया जा सकता है. शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान होने से इलाज भी अधिक प्रभावी रहता है. इसलिए पेशाब में एक बार भी खून दिखाई दे तो इसे सामान्य मानकर टालना नहीं चाहिए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन