प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर हुई लापता, पुलिस जांच में जुटी
Updated at : 28 Dec 2025 1:08 AM (IST)
विज्ञापन

अथमलगोला प्रखंड में प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला रहस्य ढंग से लापता हो गयी.
विज्ञापन
बख्तियारपुर.
अथमलगोला प्रखंड में प्रखंड प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत महिला रहस्य ढंग से लापता हो गयी. अचानक गायब होने से पति शुभम कुमार ने बख्तियारपुर थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है. गायब तकनीकी पदाधिकारी के पति बेगूसराय निवासी शुभम कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी अरियामा देवी अथमलगोला प्रखंड में तकनीकी पदाधिकारी के पद पर कार्यरत है. दोनों पति-पत्नी बख्तियारपुर में एक किराये के मकान में रहते है. जहां से उसकी पत्नी अरियामा रोज अथमलगोला ड्यूटी के लिये जाती थी. वह बीते शुक्रवार की सुबह 10 बजे के करीब ड्यूटी के लिए निकली, लेकिन रात तक घर नहीं लौटी. उसका मोबाइल भी बंद है. पति ने शनिवार को सुबह इसकी जानकारी बख्तियारपुर पुलिस को दी. शुभम व अरियामा की शादी कुछ ही माह पहले हुई है. इसकी बरामदगी को ले पुलिस ने फतुहा के कई इलाकों में भी छापेमारी की. थानाध्यक्ष सदानंद शाह ने बताया कि पुलिस टेक्निकल सेल की सहायता से महिला पदाधिकारी की खोज के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




