‘छठी मैया का आशीर्वाद मिल रहा’, ईशान किशन की शानदार पारी देख पिता ने ऐसे जाहिर की खुशी

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन के पिता मीडिया से बात करते हुए

Ishan Kishan: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला रहा. भारत की तरफ से ईशान किशन ने शानदार पारी खेली, जिसे लेकर खुशी उनके पिता प्रणव पांडे ने जाहिर की. पिता ने कहा, यह सब छठी मैया का आशीर्वाद मिल रहा है.

विज्ञापन

Ishan Kishan: ‘छठी मैया का आशीर्वाद मिल रहा है. यह मेरे लिए, हमारे परिवार, आपके लिए, बिहार के लोगों के साथ-साथ पूरे देश के लोगों के लिए खुशी की बात है. पूरी टीम ने अच्छा परफॉर्म किया.’ यह बात भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने कही. रविवार को आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ. इस मुकाबले में भारत ने 61 रन से पाकिस्तान को हराया.

आपके शहर में

विज्ञापन

भारत की जीत पर प्रणव पांडे ने क्या कहा?

भारत और पाकिस्तान के बीच इस मुकाबले में ईशान किशन ने 77 रन की शानदार पारी खेली. भारत की जीत के बाद पटना में जश्न मनाया गया. इसके साथ ही ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने खुशी जाहिर की. मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए प्रणव पांडे ने कहा, पूरी टीम ने एक साथ मिलकर काफी अच्छा मैच खेला. शानदार फील्डिंग की गई. भारत की जीत सबके लिए प्राउड मोमेंट है. काफी समय से लोग इस मुकाबले का इंतजार कर रहे थे. कई सारी भावनाएं इस मैच को लेकर जुड़ी हुई थी, जो मुकाबला जीतकर पूरी हो गई.

ईशान किशन की शानदार पारी पर क्या बोले पिता?

पिता प्रणव पांडे ने ईशान किशन को लेकर कहा कि उनकी कामना है कि ईशान बिना किसी दबाव के इसी तरह खेलता रहे, इसी तरह रन बनाता रहे और भारत हर पारी में जीतता जाए. ईशान लगातार मेहनत कर रहा है और मेहनत का कोई शॉर्टकट नहीं होता. इसका फल जरूर ही मिलता है. इस तरह से ईशान किशन के पिता ने उनकी धमाकेदार बल्लेबाजी और भारत की जीत पर मीडिया के सामने खुशी जाहिर की.

भारत की जीत के साथ सुपर 8 में एंट्री

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करते हुए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया. यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम में हुआ था. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की शानदार 77 रन की पारी की बदौलत 7 विकेट पर 175 रन बनाए. जवाब में 176 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर सिमट गई. 61 रनों की धमाकेदार जीत के साथ भारत की सुपर 8 में एंट्री हो चुकी है.

Also Read: IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तानी स्पिनरों की उड़ाई धज्जियां, 40 गेंदों में 77 रन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन