पटना पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, CM नीतीश से कर सकते हैं मुलाकात

पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम को पटना पहुंचे. पटना पहुंचने पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया.
पटना : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिहार के दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार की शाम को पटना पहुंचे. पटना पहुंचने पर पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया.
Bihar: BJP national president JP Nadda arrives in Patna on a two-day visit to the state. pic.twitter.com/GS9EgV3t1e
— ANI (@ANI) September 11, 2020
जेपी नड्डा के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करने की संभावना जतायी जा रही है. यह मुलाकात विधानसभा चुनाव के पहले काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है.
मुख्यमंत्री से मुलाकात आज भी जेपी नड्डा कर सकते हैं. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के मुताबिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 12 सितंबर को दरभंगा में मखाना और मछली उत्पादकों के साथ बैठक करेंगे.
इसके बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुजफ्फरपुर में किसान चाची से भी मिलने के लिए उनके गांव इब्राहिमपुर जायेंगे. वहीं, लीची उत्पादकों और महिला किसानों की बैठक को भी संबोधित करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




