झारखंड में जदयू के साथ विस चुनाव लड़ेगी सरयू राय की पार्टी

Updated at : 14 Jul 2024 11:44 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड में जदयू के साथ विस चुनाव लड़ेगी सरयू राय की पार्टी

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (बीजेएम) जदयू के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की पार्टी भारतीय जनतंत्र मोर्चा (बीजेएम) जदयू के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ेगी. यह जानकारी सरयू राय ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद दी है. इस मुलाकात के बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है कि ‘पटना मुख्यमंत्री निवास में नीतीश कुमार के साथ भेंट हुई. झारखंड विधानसभा के आगामी चुनाव में हमारी संभावित भूमिका के बारे में संक्षिप्त परंतु फलदायक चर्चा हुई. साथ में झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनी. शेष चुनावी औपचारिकताओं पर जदयू नेतृत्व शीघ्र निर्णय लेगा.’ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मुलाकात के दौरान जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय सिंह उर्फ गांधी जी प्रमुखता से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन