बाइक सवार बदमाशों किशोर को गोली मार किया जख्मी
Published by : VIPIN PRAKASH YADAV Updated At : 01 Apr 2025 12:09 AM
patna news: पटना सिटी. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किशोर को घर के पास गोली मार जख्मी कर दिया. जख्मी किशोर को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया.
पटना सिटी. बाइक सवार दो बदमाशों ने एक किशोर को घर के पास गोली मार जख्मी कर दिया. जख्मी किशोर को उपचार के लिए निजी उपचार केंद्र में भर्ती कराया गया. घटना अगमकुआं थाना के बड़ी पहाड़ी मुहल्ले में रविवार को घटी है. जख्मी किशोर को जहां रामकृष्ण नगर थाना की पुलिस ने निरुद्ध कर लिया है. वहां जख्मी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज है. किशोर को गोली मार जख्मी के मामले में पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लिया है.
घटना के संबंध में बताया जाता है कि बड़ी पहाड़ी निवासी किशोर रविवार की रात घर से निकल कुछ दूर पैदल ही बाजार की ओर जा रहा था. इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने घेराबंदी कर हत्या की नीयत से फायरिंग की. जिससे गोली लगने से किशोर जख्मी हो गया.सूचना मिलने पर मौके पर अगमकुआं थाना की पुलिस थानाध्यक्ष नीरज कुमार पांडे के नेतृत्व में पहुंची. एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि जख्मी किशोर खतरे से बाहर है. प्रारंभिक जांच पड़ताल में यह बात सामने आयी कि पुरानी अदावत में यह घटना हुई है. पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर छानबीन कर रही है. मार्ग में लगे सीसीटी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है.
दानापुर. झपटमारी करने वाला गिरफ्तार , बाइक जब्त
दानापुर. पुलिस ने रविवार को मोबाइल झपटमारी मामले में बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार किया है. बाइक को जब्त किया है. एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को थाने की जजेज कॉलोनी के पास पैदल जा रहे एक व्यक्ति के हाथ से बाइक सवार झपट्टा मारा कर मोबाइल छीने की सूचना प्राप्त हुई. सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर से भाग रहे बाइक सवार को खदेड़ कर पकड़ लिया. उसके पास से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया गया है. गिरफ्तार राहुल कुमार तुरहा टोली के निवासी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










