ePaper

Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा से बदला मौसम का मिजाज, जानिये कब से बढ़ेगी प्रदेश में कनकनी ठंड

Updated at : 24 Nov 2021 10:01 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार में पछुआ हवा से बदला मौसम का मिजाज, जानिये कब से बढ़ेगी प्रदेश में कनकनी ठंड

Bihar Weather News: बिहार में अब ठंड ने दस्तक दे दी है. पूरे राज्य में पछुआ हवा का प्रवाह जारी है.

विज्ञापन

Bihar Mausam Report: बिहार में ठंड ने दस्तक दे दी है. राज्यभर में पछुआ हवा के बहने से न्यूनतम तापमान में गिरावट जारी है. जिसके कारण ठंड में अब धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू हो रही है. हवा चलने से खासकर सुबह व रात में तापमान के गिरने से ठंड का प्रकोप अधिक रहता है. मंगलवार को भी धुंध के कारण धूप देर से निकली. सबसे अधिक ठंडा स्थान मंगलवार को राजधानी पटना ही रहा.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में अभी पछुआ हवा का प्रवाह है. इसकी गति आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे की बताई जा रही है. इससे न्यूनतम तापमान में हल्का असर देखे जाने के साथ ही ठंड में बढ़ोतरी की आशंका भी जताई जा रही है. मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है.

उत्तरी बिहार में न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री रहने का अनुमान है. सुबह के समय कोहरा और धुंध छाया रहेगा. 24 घंटे के बाद यानी 25 नवंबर से पटना समेत सभी राज्यों में ठंड बढ़ने के आसार हैं. बता दें कि पछुआ हवा चलने के कारण कनकनी बढ़ती है. पछुआ हवा में नमी अधिक होती है जिसके कारण ठंड का असर अधिक होने लगता है.

Also Read: Bihar Panchayat Chunav Live: नक्सलियों के ऐलान पर भारी महिला वोटरों का मतदान, लगी लंबी कतारें

गौरतलब है कि मंगलवार को सुबह में धुंध छाये रहने से धूप देर से निकली. लगभग साढ़े नौ बजे के बाद धूप निकली, लेकिन उसका असर कम रहा. पटना का अधिकतम तापमान 28 4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 12 7 डिग्री सेल्सियस रहा. तापमान में कमीआने से सुबह व रात में अधिक ठंड लग रही है.

मौसम विभाग के अनुसार पछुआ हवा छह से 10 किलोमीटर की रफ्तार से बहने के कारण ठंड अधिक बढ़ रही है. दोपहर में धूप होने से तापमान ठीक रहता है, जबकि सुबह में कोहरा छाये रहने से ठंड अधिक रहता है. बुधवार को पटना का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है.

Published By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन