ePaper

Bihar Weather News: बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं, अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट

Updated at : 17 Jan 2021 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather News: बिहार में अभी ठंड से राहत नहीं, अगले तीन दिनों तक जारी रहेगी ठिठुरन, तापमान में आएगी गिरावट

Bihar Weather Report: राज्य में अभी सर्दी(Bihar Cold) राहत देने वाली नहीं है. अगले तीन दिनों तक राज्य की अधिकतर जगहों पर कोल्ड-डे की स्थिति बनी रहेगी. सुबह-शाम मध्यम से घना कोहरा और दिन में बादल छाये रहने के कारण मौसम(Bihar Mausam) सर्द रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी. इस कारण सुबह-शाम लोगों को थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि अधिकतम तापमान में सामान्य से अधिक गिरावट होने के कारण पूरे दिन लोगों को ठंड का अनुभव होगा.

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पूरे राज्य का मौसम शुष्क बना हुआ है. आने वाले दिनों में इसमें अधिक बदलाव की संभावना नहीं है. गौरतलब है कि बीते तीन दिनों में दिन में धूप नहीं निकल रही है. इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

Also Read: EVM से चुने जाएंगे मुखिया और सरपंच? बिहार में Panchayat Chunav को लेकर आयोग का फैसला

बता दें कि शनिवार को पटना का अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं, गया में सबसे कम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Posted By :Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन