ePaper

Bihar Weather: बिहार में शीतलहर कब से चलेगी? भागलपुर-पूर्णिया और आसपास जानिए कब से बढ़ेगी ठंड

Updated at : 01 Jan 2025 8:10 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

बिहार का मौसम (File)

Bihar Weather: बिहार में शीतलहर कब से चलेगी? भागलपुर-पूर्णिया और आसपास के जिलों में ठंड कब से बढ़ेगी. जानिए क्या है वेदर रिपोर्ट...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार बदला है. पछिया हवा की वजह से नए साल की शुरुआत ही कनकनी वाली ठंड से हुई है. दिसंबर के आखिरी दिनों में भी कड़ाके की ठंड दस्तक नहीं दे सकी लेकिन कनकनी थोड़ी बढ़ी रही. हालांकि दोपहर देर से निकली धूप ने लोगों को थोड़ी राहत दी लेकिन शाम ढलते ही ठंड में फिर से बढ़ोतरी पायी गयी. भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, बांका समेत आसपास के जिलों में भी ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी देखी जा रही है. मौसम विभाग से जानकारी मिली है कि आने वाले दिनों में इन जिलों का मौसम कैसा रहेगा…

भागलपुर का मौसम कैसा रहेगा

भागलपुर में पछुआ हवा ने कनकनी बढ़ा दी है. मंगलवार को बारिश की गतिविधियां थम गयी और आसमान से बादल छट गए. सुबह से ही 6.2 किमी/घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा बहती रही. शाम तक कनकनी जारी रही और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रहा जबकि जिले का अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा.भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार भागलपुर में एक से पांच जनवरी के मध्य जिले में आसमान साफ एवं मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

ALSO READ: Bihar Weather: कोहरे की चादर से लिपटी रही नए साल की सुबह, जानें अगले दो दिनों तक कैसा रहेगा मौसम

पूर्णिया का मौसम कैसा रहेगा

पूर्णिया में साल के आखिरी दिन कनकनी बढ़ी रही. मौसम विभाग ने बताया है कि तीन जनवरी तक कड़ाके की ठंड दस्तक दे सकती है और कोल्ड वेब जैसे हालात बन सकते हैं. सर्द पछुआ हवा की तेज रफ्तार के कारण तापमान भी लुढ़क सकता है. बताया गया कि पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के कारण मौसम बदला है और पूर्णिया का भी न्यूनतम पारा गिरा है. सुबह में कुहासा का असर अब दिख सकता है. 6 जनवरी तक सुबह में लगातार कुहासा बना रहेगा .मंगलवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 23.0 एवं न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

बांका का मौसम

बांका में भी ठंड अब बढ़ने लगा है. पछुआ हवा की वजह से कनकनी बढ़ी है. मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी करके बताया है कि एक से पांच जनवरी तक आसमान साफ व शुष्क रहेगा जबकि सुबह एवं शाम के समय कोहरा छा सकता है. इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान 12 से 13 डिग्री सेंटीग्रेड रहने की संभावना है. पछुआ हवा के कारण ठंड और बढ़ सकती है.

अररिया का मौसम

अररिया में ठंड का कहर जारी है. लेकिन कड़ाके की ठंड अभी भी नहीं पड़ रही है. फारबिसगंज नगर परिषद के अनुसार मंगलवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री व अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री रहा. वहीं मौसम विभाग ने पूरे बिहार में अभी शीतलहर का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

बिहार में कब से चलेगी शीतलहर?

मौसम विभाग की ओर से बिहार में फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई अलर्ट नहीं है, लेकिन सर्द पछुआ हवा की वजह से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है. जानकारों की मानें तो मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पहाड़ों पर खूब बर्फबारी हो रही है. उधर से आने वाली हवा नए साल के साथ बिहार में कड़ाके की ठंड लेकर आयेगी. 0 1 जनवरी को न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन