मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

Updated:
विज्ञापन
मानसून फिर हुआ सुस्त, बिहार के 18 जिलों में येलो अलर्ट, जानिए कब होगी झमाझम बारिश

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की रफ्तार अब भी धीमी है. अगले 48 घंटे तक उमस और गर्मी बढ़ने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि राज्य में अब तक सामान्य से 52 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून की चाल अब भी सुस्त बनी हुई है. शनिवार को पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश कम हुई. बारिश नहीं होने से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटे तक गर्मी और बढ़ सकती है. इसके बाद मानसून फिर एक्टिव होगा और कई इलाकों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना है.

18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने रविवार को बिहार के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

Imd ने ट्वीट कर दी जानकारी

अगले 48 घंटे में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. इसके बाद बारिश का दौर शुरू होने के साथ तापमान में गिरावट आएगी. इससे लोगों को उमस और गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.

52 फीसदी कम हुई बारिश

इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक केवल 98.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है. सामान्य तौर पर इस अवधि तक 207.3 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. यानी राज्य में अब भी करीब 52 प्रतिशत बारिश की कमी बनी हुई है. यही वजह है कि कई जिलों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है.

भभुआ सबसे गर्म, कई जिलों में 38 डिग्री के पार पारा

शनिवार को बिहार का अधिकतम तापमान 34.2 से 38.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया. सबसे अधिक तापमान भभुआ में 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. इसके अलावा करीब पांच जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. हालांकि राज्य में कहीं भी अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार नहीं पहुंचा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में चार दिन तक बादलों का असर

पटना में अगले चार दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान बीच-बीच में हल्की बारिश या गरज के साथ बूंदाबांदी हो सकती है. अधिकतम तापमान 36 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. वहीं न्यूनतम तापमान 30 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

मौसम विभाग की लोगों से अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है. खुले मैदानों में जाने से बचें. आकाशीय बिजली चमकने या तेज हवा चलने पर सुरक्षित भवन में शरण लें. बिजली गिरने की आशंका होने पर खेतों में काम नहीं करने की सलाह दी गई है.

Also Read: बांकीपुर उपचुनाव में BJP की साख दांव पर, प्रशांत किशोर उतरे तो उनके लिए भी होगी अग्निपरीक्षा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन