Bihar Weather: बिहार में 48 घंटे बाद गिर सकता है तापमान, जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jan 2025 4:05 AM
Bihar Weather News
Bihar Weather: बिहार मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 48 घंटे तक बिहार के मौसम में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा. आइएमडी ने शुक्रवार के लिए बिहार के 11 जिलों में घने कुहासे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather: बिहार के अधिकतर क्षेत्रों में अगले दो-तीन दिन सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे के आसार हैं. आइएमडी ने पूर्वानुमान जारी किया है कि राज्य के अधिकतम तापमान में कुछ वृद्धि होने की संभावना है. जहां तक न्यूनतम तापमान का सवाल है, उसमें अगले दो दिन कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. हालांकि इसके बाद इसमें से से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की आशंका है. आइएमडी के बुलेटिन के अनुसार बिहार के कुछ इलाको में घने कोहरे की भी संभावना बन रही है. हालांकि वह हवा की गति और दिशा पर निर्भर करेगी. जानकारी के अनुसार गुरुवार को दोपहर में धूप निकलने की वजह से अधिकतर जगहों पर अधिकतम तापमान में कुछ इजाफा हुआ है.
ठंड के कारण स्कूल बंद
बिहार में ठंड का सितम जारी है. मौसम ने बताया कि बीते 24 घंटे में अधिकतर जिलों का न्यूनतम तापमान करीब 9-15 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया, जिसका सीधा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों के हेल्थ पर पड़ सकता है. इसलिए पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए स्कूल 25 जनवरी तक बंद करने के आदेश दिए हैं और कक्षा 8 से ऊपर की क्लास का संचालन सुबह 9 बजे के बाद किया जाएगा.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
इन 11 जिलों के लिए अलर्ट
आइएमडी पटना ने गुरुवार को जारी किये पूर्वानुमान में अगले 24 घंटे के लिए भविष्यवाणी की है. इसमें बताया गया है कि बिहार के भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, अररिया, गया, नवादा, जमुई, बांका और भागलपुर जिले में घने कुहासे का दौर जारी रहेगा. ऐसे में सुबह और शाम के समय घर से बाहर निकलते समय सतर्क रहें.
27 जनवरी को हो सकती है बूंदाबूंदी
आइएमडी पटना ने बताया कि राज्य में 27 जनवरी को हल्की बूंदाबूंदी हो सकती है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बढ़ी ठंड ने राज्य के में नमी बढ़ा दी है, इस वजह से घना कोहरा छाया रह रहा है. बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ठंडा जिला रोहतास रहा. यहां न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे गर्म जिला गोपालगंज रहा, यहां अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसे भी पढ़ें: Patna News: सड़क निर्माण में हुई देरी तो ठेकेदारों पर होगा एक्शन, भरना होगा जुर्माना, प्रक्रिया शुरू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










