Bihar Road: सड़क निर्माण में हुई देरी तो ठेकेदारों पर होगा एक्शन, भरना होगा जुर्माना, प्रक्रिया शुरू

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 Jan 2025 10:01 PM

विज्ञापन

Bihar Road

Bihar Road: बिहार पथ निर्माण विभाग मनमानी कर रहे ठेकेदारों के खिलाफ एक्शन लेने की तैयारी कर रही है. वैसे ठेकेदारों को चिन्हित किया जा रहा है जो नियम फॉलो नहीं कर रहे हैं.

विज्ञापन

Bihar Road: बिहार में मुख्य सड़कों के निर्माण में देरी होने पर अब ठेकेदारों से जुर्माना वसूला जायेगा. जुर्माने की यह वसूली लिक्विडिटी डैमेज (एलडी) के रूप में होगी. साथ ही नियमानुसार लिक्विडिटी डैमेज की वसूली नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों पर अनुशासनिक कार्रवाई की जायेगी. यह नई व्यवस्था पथ निर्माण विभाग ने तत्काल प्रभाव से लागू कर दी है. साथ ही करीब आधा दर्जन सड़कों के ठेकेदारों पर जुर्माना लगा दिया गया है. इनकी वसूली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसमें इंडो-नेपाल बॉर्डर रोड की कुछ परियोजनाएं शामिल हैं. इसके साथ ही विभाग ने सभी कार्यपालक अभियंताओं को परियोजनाओं की समीक्षा कर जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है कि किन परियोजनाओं में निर्माण के सभी मानकों को पूरा करने के बावजूद ठेकेदार सड़क नहीं बना रहे हैं.

विभाग ने दिया निर्देश

विभागीय समीक्षा बैठक में जानकारी मिली कि जमीन अधिग्रहण, वर्क ऑर्डर सहित ठेकेदार अप्वाइंट होने सहित सभी मानकों को पूरा करने के बावजूद करीब 10 फीसदी सड़कों के निर्माण में देरी हो चुकी है. इसमें मुख्य रूप से राज्य के कई एनएच सहित एसएच भी शामिल हैं. इसके साथ ही स्वीकृत परियोजनाओं का एकरारनामा नहीं किया गया है उन सड़कों की हालिया स्थिति के संबंध में भी मुख्यालय ने सभी कार्यपालक अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी है. मुख्यालय की तरफ से सड़कों की टेंडर प्रक्रिया के विभिन्न चरणों के लिए समय सीमा तय करने का निर्देश दिया गया है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन सड़कों के निर्माण में देरी

राज्य में कुछ नई एनएच हैं जिनको निर्माण के लिए एजेंसी चयन के बाद वर्क ऑर्डर भी मिल चुका है. इसके बावजूद इनका निर्माण शुरू होने का इंतजार है. इसमें छपरा-हाजीपुर एनएच-19, रोसड़ा-बहेरी-दरभंगा नया एनएच-527इ, सरायगढ़-लालगंज-गणपतगंज शामिल हैं. इसके साथ ही जमुई-खरगडिहा-चतरो-सरवण-चकाई नया एनएच-333सी, देकुली-सिसौनी सड़क, हथौड़ी-कोठी-बहेरी, एसएच-88 शंकर लोहार-सिसौनी एसएच-56 सड़कों के निर्माण में देरी होने से इन चार सड़कों के ठेकेदारों से जुर्माना वसूली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.

सड़कों का साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक निरीक्षण करेंगे बड़े अभियंता राज्य में सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूरा करने के लिए बड़े अभियंताओं को साप्ताहिक, पाक्षिक और मासिक निरीक्षण की जिम्मेदारी दी गई है. इसमें कार्यपालक अभियंता द्वारा साप्ताहिक, अधीक्षण अभियंता द्वारा पाक्षिक और मुख्य अभियंता द्वारा मासिक निरीक्षण किया जायेगा. अधीक्षण अभियंता और मुख्य अभियंता स्थल भ्रमण से संबंधित निरीक्षण की रिपोर्ट विभाग के सचिव को सौंप देंगे. साथ ही इसकी सूचना पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी दी जायेगी.

इसे भी पढ़ें: CM Nitish: बिहार को मिलने वाला है एक और एयरपोर्ट, सीएम नीतीश ने सहरसा को दी बड़ी सौगात

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन