बिहार में बढ़ेगी गर्मी या फिर सताएगी ठंड, आखिर क्यों शनिवार का मौसम कर रहा सब को कन्फूज

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

weather forecast

Bihar Weather: शनिवार एक फरवरी को उत्तर बिहार में घना कोहरा रहेगा, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलेगी. इससे ठंड का असर कम होगा.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बिहार का मौसम इस बार सबको कन्फूज कर रहा है. जनवरी में मौसम का उतार-चढ़ाव देखने को मिला ही, अब फरवरी को लेकर भी मौसम विभाग स्पष्ट भविष्यवाणी करने में असमर्थ दिख रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि फरवरी की शुरुआत कोहरे की सफेद चादर से ढकी होने वाली है. उत्तर बिहार में घना कोहरा रहेगा, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम स्तर का कुहासा छाया रहेगा, लेकिन दिन में धूप निकलेगी. इससे ठंड का असर कम होगा. मौसम वैज्ञानिक कुमार गौरव के अनुसार समुंद्र तल से 12.6 किमी उपर एक पश्चिमी जेट स्ट्रीम पूर्वोत्तर भारत पर हावी है. एक ट्रफ रेखा समुंद्र तल से 0.9 किमी उपर दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बनी हुई है. 1 और 3 फरवरी से दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

1 और 3 फरवरी को सक्रिय होंगे पश्चिमी विक्षोभ

बिहार के ज्यादातर जिलों में इन दिनों सुबह के समय शीतलहर का प्रकोप दिख रहा है. हालांकि दिन के वक्त निकल रही धूप की वजह से लोगों को थोड़ी राहत है. मौसम विभाग ने वैसे 1 फरवरी को बिहार के कुछ इलाकों घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा 1 से 5 फरवरी तक बिहार के कई जिलों में बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. बिहार में फिलहाल पछुआ हवा का प्रवाह बना हुआ है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 1 और 3 फरवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने वाले हैं. इसके कारण कोहरे का स्तर बढ़ेगा और आंशिक बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट की संभावना है.

इन 19 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

एक फरवरी को उत्तरी बिहार के सभी 19 जिलों जैसे पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने स्तर का कुहासा छाया रहेगा. पटना, गया, नवादा, नालंदा, शेखपुरा, बेगुसराय, जहानाबाद सहित अन्य जिलों के भागों में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहेगा. धूप निकलने से कोहरे का असर कम होगा. इस दौरान उत्तर बिहार के जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 22°C से 24°C के बीच, जबकि दक्षिण बिहार के जिलों में 24°C से 26°C के बीच रहने का पूर्वानुमान है.

Also Read : बिहार में बदले मौसम का दिखेगा असर, शुक्रवार से बढ़ेगा तापमान पर नहीं होगी अभी ठंड की विदाई

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन