Bihar Weather: 20 और 21 अगस्त को पूरे बिहार में अलर्ट, इन जिलों में भयंकर बारिश को लेकर IMD की चेतावनी

Published by : Preeti Dayal Updated At : 19 Aug 2025 1:11 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: 20 और 21 अगस्त को पूरे बिहार में मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही सीमांचल इलाके के कुछ जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है. इसी कड़ी में पटना मौसम विभाग की तरफ से 20 और 21 अगस्त को पूरे बिहार में अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में ऑरेंज अलर्ट जबकि कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान कुछ जिलों में भयंकर बारिश, बादल गरजने और ठनका गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है.

इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, 20 अगस्त को आधे बिहार में ऑरेंज और आधे में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दिन किशनगंज, पूर्णिया, भागलपुर और बांका में भयंकर बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके अलावा 21 अगस्त को पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया. इस दिन सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है.

इस वजह से एक्टिव होगा मानसून…

बिहार में फिर मानसून एक्टिव होने को लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है. साथ ही किसानों को खुले में नहीं रहने की सलाह दी गई है. मौसम विभाग की माने तो, बीते दिनों बिहार का मौसम मिला-जुला रहा. कहीं धूप ने लोगों को बेहाल किया तो कहीं रात में हल्की बारिश से थोड़ी राहत मिली. 20 अगस्त से मानसून ट्रफ और चक्रवातीय गति की सक्रियता बढ़ेगी. इसका असर सबसे पहले उत्तरी और पूर्वी बिहार के जिलों- किशनगंज, अररिया, पूर्णिया और चंपारण में दिखेगा.

अब तक सामान्य से कम बारिश

बिहार में अब तक हुई बारिश की बात करें तो कई जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. अब तक बिहार में 498.9 मिमी बारिश ही दर्ज हुई है, जबकि सामान्य आंकड़ा 666.9 मिमी होना चाहिए था. यानी इस बार 25% कम बारिश हुई है. सीतामढ़ी में 56% तक कम, सुपौल और सहरसा में 54% और गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण जैसे जिलों में 40% से ज्यादा कमी देखने के लिए मिली. ऐसे में कई जिलों में सूखे का खतरा टला नहीं है. हालांकि, एक बार फिर मानसून एक्टिव होने से बारिश की कमी दूर होने की उम्मीद है.

Also Read: Bihar Cabinet: बिहार में फोर लेन सड़क के लिए 539 करोड़ 19 लाख की मंजूरी, नीतीश कैबिनेट में 16 एजेंडों पर मुहर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन