ePaper

Bihar News: मुकेश सहनी को MLC चुनाव में भाजपा की दो टूक, सीट शेयरिंग को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

Updated at : 23 Jan 2022 7:15 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: मुकेश सहनी को MLC चुनाव में भाजपा की दो टूक, सीट शेयरिंग को लेकर डिप्टी सीएम का बड़ा बयान

बिहार विधान परिषद चुनाव में एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग का पेंच अभी सुलझा नहीं है. इस बीच मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी को सीट देने के सवाल पर डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट बयान दिया है.

विज्ञापन

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर चुनाव होना है. एनडीए के अंदर सीट शेयरिंग को लेकर अभी सर्वसहमती वाली कोई बात सामने नहीं आई है. सभी दलें अपनी-अपनी तैयारी और सीटों को लेकर दावे पेश कर रही है. एनडीए की घटक दल वीआईपी के नेता मुकेश सहनी और बीजेपी के बीच बढ़ी तल्खी के दौरान अब एक बात सामने आ गयी है कि बीजेपी ने अपने कोटे से वीआईपी पार्टी को एक भी सीट नहीं देने का मन बना लिया है.

वीआईपी के साथ सीट शेयर नहीं करेगी बीजेपी

बिहार के डिप्टी सीएम व भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद ने यह स्पष्ट कर दिया है कि विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उनमें भाजपा अपने हिस्से की सीट मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के साथ शेयर नहीं करेगी. डिप्टी सीएम ने कहा कि सभी सीटों पर एनडीए एक होकर लड़ेगा और सभी सीटों पर जीत होगी. लेकिन सीट शेयरिंग को लेकर उन्होंने स्पष्ट कहा कि विधान परिषद चुनाव में शेयरिंग की कहीं कोई बात नहीं है. गठबंधन विधानसभा के लिए हुआ है और वीआईपी को बीजेपी ने तब 11 सीटें दी.

कोई डील नहीं फिर भी बनाया एमएलसी- तारकिशोर प्रसाद

तारकिशोर प्रसाद ने यह भी कहा कि वीआईपी के साथ विधान परिषद में सीट शेयरिंग की बात नहीं है फिर भी भाजपा ने उन्हें अपने कोटे की सीट से एमएलसी बनाया. उन्होंने यह भी कहा कि सभी सीटों पर एकजुट होकर चुनाव एनडीए लड़ेगा. बता दें कि भाजपा ने इस बार उन सभी 13 सीटों पर दावेदारी पेश की है जिसपर उनके उम्मीदवार पिछली बार जीते हैं. वहीं जदयू 12-12 के समझौते पर चुनाव लड़ने की बात कर रही है.

Also Read: Bihar: बेतिया में पर्यटन मंत्री के बेटे से क्यों भिड़े ग्रामीण? जानें फायरिंग के आरोप और झड़प के बारे में
मुकेश सहनी के विधायक ही उनके खिलाफ

गौरतलब है कि वीआईपी पार्टी के मुखिया मुकेश सहनी इन दिनों लगातार भाजपा पर हमलावर हैं. बीजेपी से गठबंधन तोड़ने तक की उन्होंने धमकी दे दी. लेकिन भाजपा ने इसे गीदड़ भभकी बताकर कोई कमेंट नहीं करने की नसीहत अपने नेताओं को दे दिया. उधर मुकेश सहनी की पार्टी के विधायक ही उनके बयान के खिलाफ दिखने लगे जब मुकेश सहनी ने खुद को लालू यादव का फॉलोअर बताकर राजद के साथ आगे की राजनीति की बात कर दी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन