Bihar Train News: बिहार से दिल्ली की करनी हो यात्रा तो इन ट्रेनों का लें टिकट, नहीं झेलनी होगी कोई परेशानी !

Bihar Train News: बिहार से दिल्ली की यात्रा करने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है. गर्मी की छुट्टियों के कारण कई बार टिकट लेने में परेशानी झेलनी पड़ती है. ऐसे में बिहार से दिल्ली के लिए कई ऐसी ट्रेनें है, जिसके टिकट के दाम आपके बजट में होगा और आसानी से मिल भी सकेगा.
Bihar Train News: बिहार से दिल्ली की यात्रा करने वाले लोगों की संख्या काफी ज्यादा है. बिहार के अलग-अलग स्टेशनों से दिल्ली के लिए कई ट्रेनें खुलती है. ऐसे में यात्री अपने बजट के हिसाब से ट्रेन का चुनाव करते हैं. कम बजट वाले अक्सर जेनरल सुपफास्ट ट्रेन चुनते हैं तो वहीं ज्यादा बजट वाले राजधानी या फिर तेजस जैसे ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. ऐसे में बिहार से दिल्ली की यात्रा तय करने के लिए कई खास ट्रेनें हैं. जिनसे ज्यादातर लोग सफर करते हैं. संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12393) जो कि, एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है. राजेंद्र नगर टर्मिनल (RJPB) से नई दिल्ली (NDLS) तक चलती है. यह दैनिक रूप से चलती है और इसकी औसत गति 81 किमी/घंटा है. यह ट्रेन पटना और नई दिल्ली के बीच 1001 किमी की दूरी तय करती है.
मगध और श्रमजीवी एक्सप्रेस से कर सकते हैं यात्रा
बात करें मगध एक्सप्रेस (20801) की तो, यह सप्ताह के सातों दिन इस्लामपुर (IPR) से नई दिल्ली (NDLS) के बीच चलती है. जानकारी के मुताबिक, यह ट्रेन 24 घंटे में अपने सफर पूरा करती है. यह भी बता दें कि, एसी फर्स्ट क्लास, एसी सेकंड क्लास, एसी थर्ड क्लास , थर्ड इकॉनमी (3E) और स्लीपर कोच लगे होते हैं. इसके अलावा श्रमजीवी एक्सप्रेस (12391) भी है जो कि राजगीर (RGD) से नई दिल्ली (NDLS) तक रोज चलती है. इस ट्रेन को राजगीर से नई दिल्ली तक पहुचने में लगभग 20 घंटे 35 मिनट का समय लगता है. इस ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकंड एसी, थर्ड एसी कोच के साथ-साथ स्लीपर की सुविधा भी यात्रियों को मिलती है.
ये सभी ट्रेनें भी हैं उपलब्ध
दिल्ली जाने के लिए विक्रमशिला एक्सप्रेस (12367) भी एक सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन है, जो हर रोज भागलपुर से दिल्ली के आनंद विहार टर्मिनल स्टेशन के बीच चलती है. इस ट्रेन को लेकर खास बात यह मानी जाती है कि यात्री इस ट्रेन को राइट टाइम पर चलने वाली ट्रेन मानते हैं. इसमें 1A, 2A, 3A, SL, 3E, और GN क्लास के कोच होते हैं. बता दें कि, इन ट्रेनों के अलावा पूर्वा एक्सप्रेस (12303), फरक्का एक्सप्रेस (15733), महानंदा एक्सप्रेस (15483) और राजेंद्र नगर नई दिल्ली राजधानी (12309) भी हैं, जिससे यात्री बेहद आसान और अपने बजट के मुताबिक, बिहार से दिल्ली तक की यात्रा तय कर सकते हैं.
Also Read: Road Accident: बिहार में बाइक सवार पति-पत्नी को घसीटती गई कार, दोनों की दर्दनाक मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










