Road Accident: बिहार में बाइक सवार पति-पत्नी को घसीटती गई कार, दोनों की दर्दनाक मौत
Published by : Preeti Dayal Updated At : 01 Jun 2025 12:53 PM
Road Accident: बिहार में एक और दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक डॉक्टर और उनकी पत्नी की मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार के लोगों के बीच मातम पसर गया. घटना मोतिहारी के पिपरा थाना क्षेत्र की है. जहां कार ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया.
Road Accident: बिहार के विभिन्न जिलों से लगातार सड़क हादसे की खबरें सामने आ रही है. इस बीच खबर पूर्वी चंपारण जिले से सामने आई है जहां, बाइक सवार दंपत्ति को कार ने कुचल दिया. जिसके बाद दोनों की दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया. यह पूरी घटना जिले के पिपरा थाना क्षेत्र स्थित महुअवा कट के पास की है. मृतक की पहचान चकवारा वार्ड नंबर दस निवासी डॉ.नागेंद्र प्रसाद (45 वर्ष) और उनकी पत्नी अंशु देवी (37 वर्ष) के रूप में हुई है.
कार ने मारी जोरदार टक्कर
बताया जा रहा है कि, एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया. मृतक नागेंद्र प्रसाद ग्रामीण चिकित्सक थे और बनझूला चौक पर दवा की दुकान चलाते थे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि, नागेंद्र प्रसाद शनिवार देर शाम अपने ससुराल विशुनपुरा से पारिवारिक समारोह में भाग लेकर घर लौट रहे थे. इसी दौरान महुअवा कट के पास एक अनियंत्रित वैगनआर कार ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. इस घटना में दोनों पति-पत्नी कार के नीचे फंस गए. जिसके बाद कार दोनों को डिवाइडर पर कई मीटर तक घसीटते हुए ले गई.
परिजनों का हुआ बुरा हाल
इधर, आनन-फानन में दोनों को गंभीर हालत में चकिया अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां, चिकित्सक ने नागेंद्र प्रसाद की नाज़ुक स्थिति को देखते हुए उसे मोतिहारी रेफर कर दिया. लेकिन, रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं, उनकी पत्नी अंशु देवी की भी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक दंपत्ति की एक बेटी है, जिसका घटना के बाद रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक के वृद्ध पिता घटना के बाद से बदहवास हालत में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










