Amrit Bharat Train: बिहार से दिल्ली जाना हुआ अब और भी आसान, इस रूट पर भी चलने लगी अमृत भारत ट्रेन
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 30 Jul 2025 11:34 AM
अमृत भारत ट्रेन की तस्वीर
Amrit Bharat Train: बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने एक और बड़ा फैसला लिया है. जिसके तहत बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन से सीधे दिल्ली के लिए अब अमृत भारत एक्सप्रेस की शुरुआत की गयी है. ट्रेन के पहले दिन रवाना होने पर यात्रियों में खासा उत्साह देखा गया.
Amrit Bharat Train: बिहार के बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली (आनंद विहार) के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की सीधी सेवा शुरू हो गई है. यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन- मंगलवार और शुक्रवार को मोतिहारी से चलेगी और बुधवार व शनिवार को दिल्ली से लौटेगी. 22 कोच वाली यह आधुनिक ट्रेन जनरल और स्लीपर यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है. मोबाइल चार्जिंग, दिव्यांगजन-अनुकूल शौचालय जैसी सुविधाओं से लैस यह ट्रेन अगस्त तक फुल बुक हो चुकी है.
हफ्ते में 2 दिन चलेगी अमृत भारत ट्रेन….
यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन- मंगलवार और शुक्रवार को मोतिहारी से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए चलेगी और बुधवार व शनिवार को दिल्ली से लौटेगी. इस ट्रेन की रफ़्तार 130 km प्रति घंटा है.
सप्तक्रांति एक्सप्रेस के बाद दूसरी प्रमुख ट्रेन
बताया जा रहा है कि अमृत भारत एक्सप्रेस, मोतिहारी से चलने वाली सप्तक्रांति एक्सप्रेस के बाद इस रूट की दूसरी प्रमुख और चर्चित ट्रेन बनेगी. बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 18 जुलाई को मोतिहारी दौरे के दौरान गांधी मैदान से डिजिटल तरीके से हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन सेवा की शुरुआत की थी. इसके बाद बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार (दिल्ली) के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस की विधिवत शुरुआत हुई.
इस ट्रेन में लगाए गए हैं कुल 22 कोच
अमृत भारत एक्सप्रेस में कुल 22 कोच लगाए गए हैं. जिसमें 11 जनरल कोच, 8 स्लीपर कोच, 1 पेंट्रीकार और 2 इंजन शामिल हैं. जिससे लोगों को यात्रा करने में सुविधा मिलेगी. इस ट्रेन को खासतौर पर सामान्य और स्लीपर श्रेणी के यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.
मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं
इस एक्सप्रेस ट्रेन के हर कोच में मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, एयर स्प्रिंग बॉडी, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स, दिव्यांगजन-अनुकूल स्वच्छ शौचालय, फायर डिटेक्शन और टॉक-बैक यूनिट जैसी सुरक्षा सुविधाएं शामिल हैं. इसके अलावा सामान्य कोच में भी बेहतर वेंटिलेशन, LED लाइट्स मौजूद हैं.
अगस्त तक हो चुकी है फुल बुकिंग
बापूधाम मोतिहारी से दिल्ली जाने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस को यात्रियों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. ट्रेन की सभी सीटें अगस्त तक फुल हो चुकी हैं.
यात्रियों ने जताया पीएम मोदी का आभार
यात्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाजनक ट्रेन शुरू होने से सफर अब आसान और आरामदायक हो गया है. लोग इस नई सेवा से काफी खुश हैं.
(जयश्री आनंद की रिपोर्ट)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










