बिहार के शिक्षकों को एक्स्ट्रा क्लास पर मिलेगा इंसेंटिव, शिक्षा मंत्री ने किया ऐलान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 24 May 2026 4:43 PM
मिथिलेश तिवारी
Bihar Teacher: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि एक्स्ट्रा क्लास लेने वाले शिक्षकों को इंसेंटिव मिलेगा और स्कूल समय में कोचिंग चलाने पर रोक लगेगी. सरकार सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाने के लिए CSR फंड और मॉडल स्कूल योजना पर भी काम कर रही है.
Bihar Teacher: बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले नियोजित और प्रारंभिक शिक्षकों को सम्राट सरकार ने खुशखबरी दी है. बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों को भरोसा दिलाते हुए घोषणा की कि एक सप्ताह के भीतर शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों और शिक्षक संघ के मुख्य नेताओं के बीच पटना में एक हाई लेवल मीटिंग कराई जाएगी. इस बैठक में शिक्षकों की हर छोटी-बड़ी समस्या और मांगों पर चर्चा होगी और उनका हमेशा के लिए एक परमानेंट समाधान निकाला जाएगा.
शिक्षा मंत्री बोले- एक्स्ट्रा क्लास के बदले शिक्षकों को अतिरिक्त पैसा देगी सरकार
कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री को शिक्षकों ने मांग पत्र भी सौंपा. इस पर मंत्री मिथिलेश तिवारी ने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर मुझे पहले से अंदाजा होता कि शिक्षकों की तरफ से इतना मोटा मांग पत्र मिलने वाला है, तो मैं अपने साथ सचिवालय से पूरा शिक्षा मंत्रालय ही उठाकर यहां ले आता.
उन्होंने आगे कहा कि सरकार हर सही मांग पर विचार कर रही है. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षक बच्चों की पढ़ाई को बेहतर करने के लिए स्कूलों में अतिरिक्त समय देकर एक्स्ट्रा क्लास लेंगे, उन्हें सरकार अब इंसेंटिव के रूप में एक्स्ट्रा पैसे देगी और इसके लिए बहुत जल्द एक नई नियमावली लाई जा रही है.
स्कूल की टाइमिंग के दौरान नहीं खुलेंगे प्राइवेट कोचिंग सेंटर
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों से कहा कि बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चे किसी भी हाल में मजबूरी में प्राइवेट स्कूलों की तरफ न भागें. इसका पक्का संकल्प राज्य के हर एक शिक्षक को अपने दिल में लेना होगा. उन्होंने प्राइवेट कोचिंग संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे बिहार में जब तक सरकारी स्कूलों की टाइमिंग रहेगी, उस दौरान कोई भी निजी कोचिंग संस्थान नहीं चलाया जा सकेगा.
अगर बच्चों की कोई विषय कमजोर है, तो उसे स्कूल के भीतर ही एक्स्ट्रा क्लास लगाकर सुधारा जाएगा. उन्होंने शिक्षकों से निवेदन किया कि वे सिर्फ पगार पाने वाले गुरु बनकर न रहें, बल्कि बच्चों के असली माता-पिता और अभिभावक की भूमिका निभाएं ताकि 14 करोड़ की आबादी वाले बिहार का भविष्य संवर सके.
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
जुलाई में मुख्यमंत्री खोलेंगे पहला मॉडल स्कूल
शिक्षा मंत्री ने कहा कि उन्होंने हाल ही में देश के विकास के लिए काम करने वाले नीति आयोग के साथ एक बैठक की है. अगले कुछ ही दिनों में देश के सभी बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों के टॉप अधिकारियों के साथ भी एक बैठक होगी. सरकार का प्लान है कि इन बैंकों के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) फंड के जरिए सरकारी स्कूलों की पुरानी बिल्डिंग्स, बेंच-डेस्क और इंफ्रास्ट्रक्चर की सूरत को पूरी तरह से हाईटेक बनाकर चमका दिया जाए.
उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के हर एक नियम को बिहार में कड़ाई से जमीन पर उतारा जा रहा है और इसी साल जुलाई के महीने में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी राज्य के पहले पूरी तरह से अत्याधुनिक मॉडल स्कूल का भव्य उद्घाटन करेंगे.
इसे भी पढ़ें: गैंगस्टर के घर रेड में पुलिस की हुई तलाशी, डिप्टी CM बोले- होगा पूरा हिसाब, पहले हुई थी सैकड़ों राउंड फायरिंग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










