पटना से बेतिया की दूरी होगी कम, फोरलेन निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू, 100 की रफ्तार से फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 28 Sep 2024 10:51 AM

विज्ञापन

सड़क की सांकेतिक फोटो

Bihar Road Project: बिहार की राजधानी पटना में एम्स से बेतिया तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होनेवाला है. एनएच 139 डब्ल्यू से अधिसूचित पटना-बेतिया रोड के सभी पांचों पैकेज का टेंडर हो गया है. बात दें कि इस सड़क का निर्माण दो साल में कर लिया जाएगा.

विज्ञापन

Bihar Road Project: बिहार की राजधानी पटना में एम्स से बेतिया तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होनेवाला है. एनएच 139 डब्ल्यू से अधिसूचित पटना-बेतिया रोड के सभी पांचों पैकेज का टेंडर हो गया है. बात दें कि इस सड़क का निर्माण दो साल में कर लिया जाएगा. इसके बन जाने से पटना से बेतिया की दूरी लगभग 100 किलोमीटर कम हो जाएगी. मात्र तीन घंटे में लोग सफर पूरा कर सकेंगे. अभी लोगों को आने जाने में करीब 5 से 6 घंटे का समय लग जाता है.

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक पटना-बेतिया फोरलेन की दूरी 167 किलोमीटर लंबी है. यह पटना में एम्स गोलंबर से शुरू होगा. इसमें से 147.33 किलोमीटर ग्रीनफील्ड हाइवे (नई सड़क) होगी. दीघा के जेपी सेतु होते हुए यह सड़क बकरपुर से मानिकपुर, साहेबगंज, केसरिया एवं अरेराज होते हुए बेतिया के निकट एनएच 727 से जुड़ जाएगी. इसमें कई जगहों पर बायपास भी बनाया जाएगा. जिससे यातायात सुगम हो सके. इस सड़क के निर्माण पर लगभग 5800 करोड़ खर्च किए जाएंगे.

जेपी सेतु के समानांतर बनने वाली छह लेन पुल भी इसी सड़क का हिस्सा

पटना में जेपी सेतु के समानांतर बनने वाली छह लेन पुल इसी सड़क का हिस्सा है. 6.92 किलोमीटर लंबे इस पुल की लागत 2221.47 करोड़ बताई जा रही है. जेपी सेतु के समानांतर बनने वाले पुल के अलावा गंडक पर दो पुल को तीन साल में बनाने का लक्ष्य तय किया गया है. इस सड़क का दूसरा पैकेज सोनपुर के समीप बकरपुर से मानिकपुर है. 38.813 किलोमीटर लंबी इस सड़क को बनाने में 846.95 करोड़ खर्च किए जाएंगे. तीसरा पैकेज मानिकपुर-साहेबगंज है.

Also Read: बिहार में एनकाउंटर से अब नहीं हिचकेंगे पुलिसकर्मी, DGP इन जगहों पर उतारने जा रहे स्पेशल टीम

अधिकतम 100 किलोमिटर की रफ्तार से चलेंगी गाड़ियां

एनएच 139 डब्ल्यू पर गाड़ियां अधिकतम 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. यह फोरलेन हाइवे बनने से पटना से सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण का सीधा संपर्क हो जाएगा. उत्तर बिहार के प्रमुख पर्यटक स्थलों वैशाली, लौरिया एवं केसरिया से भी संपर्क होगा. यह सड़क बन जाने से वाल्मीकिनगर टाइगर प्रोजेक्ट की पटना से कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी.

ये वीडियो भी देखें

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन