बिहार में राशन कार्ड के लिए नहीं लगाने होंगे दफ्तरों के चक्कर, शुरू हुई डिजिटल सेवा, यहां देखें पूरा प्रोसेस

Updated:
विज्ञापन

Bihar Ration Card

Bihar Ration Card: बिहार सरकार की पहल से ऑनलाइन राशन कार्ड बनाना आसान हो गया है. अब योग्य लाभार्थी अब घर बैठे आसानी से अपना राशनकार्ड बनवा सकते हैं. इससे आम लोगों को दफ्तरों के चक्कर और वहां लगने वाली लम्बी कतारों से छुटकारा मिल रहा है.

विज्ञापन

Bihar Ration Card: बिहार सरकार ने नया राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाया है. इसके आवेदन के लिए वेबसाइट Rconline.bihar.gov.in पर जाना होगा. वहां ‘न्यू यूजर साइन अप फॉर मेरी पहचान’ पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन करना होगा. यहां परिवार के किसी सदस्य के नाम से फॉर्म भरने के बाद मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा होगा. इसके बाद नई आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर आवेदन पत्र भरा जा सकता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या-क्या अपलोड करना होगा

आवेदन प्रक्रिया में परिवार के सदस्यों की जानकारी दर्ज कर आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण पत्र , परिवार का फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर का फोटो, तथा यदि शर्तें लागू हो तो विकलांगता, आय या जाति प्रमाण पत्र की स्वहस्ताक्षरित फोटोकॉपी अपलोड करनी होगी.

आवेदन जमा करने के बाद रेफरेंस नंबर मोबाइल पर एसएमएस के जरिए प्राप्त होगा, जिससे आवेदन की स्थिति को ट्रैक किया जा सकेगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

लोगों से अपील

यह सुविधा आम लोगों के समय और संसाधनों की बचत करेगी, साथ ही राशन कार्ड बनाने की प्रक्रिया को और पारदर्शी बनाएगी. खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने सभी पात्र लोगों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है.

इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: अब घर बैठे ठीक करें जमीन का रिकॉर्ड, छूटी जमाबंदी भी होगी ऑनलाइन दर्ज, गलतियां सुधारने का आसान तरीका

इसे भी पढ़ें: पटना के नौबतपुर में बनेगा नया इंडस्ट्रियल पार्क, 100000 से अधिक लोगों को मिलेगा रोजगार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन