ePaper

Bihar Rain: बिहार में कल से पूरे सप्ताह मौसम कैसा रहेगा? इन जिलों में बेहद भारी बारिश का है अलर्ट...

Updated at : 04 Aug 2025 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
bihar rain alert

बिहार में बारिश

Bihar Rain Alert: बिहार में मौसम का मिजाज कल से अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दे दी है. कई जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट जारी है. जानिए कहां येलो और कहां ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है.

विज्ञापन

Bihar Rain Weather: बिहार का मौसम पूरे सप्ताह बिगड़ा ही रहेगा. पिछले दो दिनों से बारिश का सिस्टम पटना समेत कई जिलों में पूरी तरह सक्रिय है. लगभग पूरे बिहार में भारी बारिश हो रही है. नदियों का जलस्तर भी तेजी से बढ़ रहा है. सोमवार की शाम को कई जिलों में बारिश और वज्रपात को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इधर, IMD पटना ने अगले 7 दिनों के मौसम की जानकारी दी है.

इन जिलों में अति भारी बारिश के आसार

IMD पटना के पूर्वानुमान के मुताबिक, सोमवार और मंगलवार को पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सीवान और सारण में अति भारी बारिश के आसार हैं. जबकि सीतामढ़ी, गोपालगंज, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश की संभावना है. इन जिलों के अलावे दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बांका, पूर्णिया, भागलपुर, जमुई,कटिहार, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावे अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी है. वज्रपात की आशंका देखते हुए भी अलर्ट किया गया है.

ALSO READ: पटना जलजमाव Photos: सड़क-मुहल्ले और दुकानों में घुसा पानी, तैर रहे बाइक और कार

बिहार में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

बुधवार को पश्चिम चंपारण और गोपालगंज जिले में अति भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट है. जबकि किशनगंज में भारी बारिश के आसार हैं. आसपास के जिलों में भी येलो अलर्ट जारी है. बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय समेत अन्य कई जिले ऐसे भी हैं जहां कोई चेतावनी नहीं है. 10 अगस्त तक पूरे बिहार में अलग-अलग दिनों में विभिन्न जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है.

अगले 7 दिनों का मौसम

IMD पटना का पूर्वानुमान है कि अगले 7 दिनों में उत्तर बिहार के जिलों समेत गंडक, कोशी, बागमती और महानंदा नदियों के अफवाह क्षेत्रों में बारिश की गतिविधि बनी रहेगी. कई जिलों में भारी बारिश और ठनका गिरने की संभावना है. नदियों के जलस्तर में तेजी से बढ़ोतरी हो सकती है. निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों को परेशान कर सकता है. पिछले 24 घंटे के अंदर सबसे अधिक बारिश पूर्णिया में दर्ज हुई है. दरभंगा समेत कई जिलों में अति भारी बारिश हुई है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन