Bihar Rain Alert: बिहार में इस कारण 2 से 3 दिन में होगी भारी बारिश, आपदा प्रबंधन ने पहले ही किया अलर्ट

Bihar Rain Alert (सांकेतिक फोटो)
Bihar Rain Alert: बिहार में मानसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. इस बीच आगे के 2 से 3 तीनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. ऐसे में आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से पहले ही अलर्ट जारी कर दिया गया है. कई इलाके बाढ़ प्रभावित हो जाते हैं, जिसको देखते हुए सतर्क रहने की अपील की गई है.
Bihar Rain Alert: बिहार में अब मानसून की गतिविधियां तेज होती जा रही है. कई जिलों में लगातार झमाझम बारिश का दौर जारी है. ऐसे में कई नदियों का जलस्तर भी बढ़ता जा रहा है. इस बीच आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से अलर्ट रहने की अपील की गई है. दरअसल, आगे के 2 से 3 तीनों में उत्तर बिहार के साथ तराई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. जिसको लेकर अलर्ट रहने के लिए कहा गया.
इस वजह से होगी भारी बारिश
आपदा प्रबंधन प्राधिकार की ओर से जानकारी दी गई है कि, हिमालय की तराई में मानसून की रेखा के स्थानांतरित होने और उसके बाद दक्षिण की ओर मुड़ जाने के कारण, उत्तर बिहार के जिलों और तराई क्षेत्रों में 2-3 दिनों में अच्छी बारिश के साथ-साथ बहुत भारी वर्षा होगी. इस तरह से पहले ही इन इलाके के लोगों को सतर्क रहने को लेकर अपील की गई है.
बाढ़ प्रभावित इलाके में सतर्क रहने की अपील
बता दें कि, मानसून के दौरान भारी बारिश होने के कारण कई नदियां उफान पर आ जाती है. जिसके कारण बाढ़ की स्थिती पैदा हो जाती है. अभी ही बिहार की कई नदियां अपने जलस्तर से ऊपर बह रही है. इस बीच भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई. ऐसे में आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से अलर्ट रहने को कहा गया है. एनडीआरएफ के साथ एसडीआरएफ की टीम को भी सतर्क रहने की अपील की गई. संभावित बाढ़ को देखते हुए तैयारी पूरी रखने का आदेश दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










