ePaper

बिहार में अपराध की बढ़ती घटना के विरोध में महागठबंधन का 20 जुलाई को प्रतिरोध मार्च

Updated at : 17 Jul 2024 6:36 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार में अपराध की बढ़ती घटना के विरोध में महागठबंधन का 20 जुलाई को प्रतिरोध मार्च

अपराध की बढ़ती घटना के विरोध में आगामी 20 जुलाई को इंडिया गठबंधन दलों द्वारा संयुक्त रूप से सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च निकाल जायेगा.

विज्ञापन

अपराध की राज्य में बढ़ती घटनाओं को लेकर इंडिया गठबंधन दलों की संयुक्त बैठक राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में राज्य में बढ़ती घटना पर चिंता व्यक्त किया गया.

इस बैठक में उपस्थित महागठबंधन के सभी दलों के नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार से दिन प्रतिदिन अपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही है और अपराधियों के मन से पुलिस प्रशासन का भय समाप्त हो गया है. इससे पूरे प्रदेश में दहशत का माहौल कायम हो गया है. थके हुए हाथों में शासन व्यवस्था रहने और रिटायर्ड अधिकारियों द्वारा व्यवस्था चलाने की वजह से पूरा सिस्टम हीं खत्म हो गया है.

बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि आगामी 20 जुलाई को इंडिया गठबंधन दलों द्वारा संयुक्त रूप से सभी जिला मुख्यालयों पर प्रतिरोध मार्च निकाल कर जिला अधिकारी को संयुक्त ज्ञापन सौपा जाएगा. इसके साथ ही विधानसभा सत्र के दौरान कार्यस्थगन प्रस्ताव के जरिए अपराध की बढ़ती घटनाओं पर चर्चा कराई जाएगी तथा इसपर सरकार से जवाब मांगा जाएगा.

इस बैठक में सीपीआई (माले) के राज्य सचिव कुणाल, सीपीआई (एम) के राज्य सचिव ललन चौधरी, सीपीआई के राज्य सचिव रामनरेश पाण्डेय, भीआईपी के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविंद बिंद , कोंग्रेस के कृपानाथ पाठक के साथ हीं केडी यादव, अवधेश कुमार, ओमप्रकाश नारायण, प्रमोद प्रभाकर, ब्रजकिशोर सिंह, आनन्द मधुकर, प्रदुम्न बेलदार एवं शक्ति सिंह यादव उपस्थित थे।

 
विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन