Bihar Politics: 'चुनाव में लोक हारा और तंत्र जीता...', विदेश से लौटते ही तेजस्वी यादव ने सरकार को दी 100 दिन की मोहलत

Updated:
विज्ञापन

तेजस्वी यादव की फाइल फोटो

Bihar Politics: विदेश दौरे से लौटे तेजस्वी यादव ने पटना पहुंचते ही सरकार पर बड़ा हमला बोला. एयरपोर्ट पर उन्होंने चुनावी हार को लोकतंत्र की हार बताया. उन्होंने कहा कि सरकार के कामकाज पर 100 दिन बाद बात करेंगे.

विज्ञापन

Bihar Politics: विदेश दौरे से लौटने के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार को पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने सबसे पहले बिहार के लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं. इसके बाद उनका अंदाज पूरी तरह राजनीतिक और आक्रामक नजर आया.

तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें जिस तरीके से हराया गया, वह आम जनता की हार नहीं है. लोकतंत्र की हार और मशीन की जीत है. उन्होंने कहा कि जनतंत्र में जनता हार गई और तंत्र जीत गया. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि आज जनतंत्र को ‘धन-तंत्र’ और ‘मशीन-तंत्र’ में बदल दिया गया है.

बिहार चुनाव में रचा गया षड्यंत्र- तेजस्वी

उन्होंने कहा कि चुनाव कैसे हराया गया, यह किसी से छिपा नहीं है. चुनाव में सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र रचा गया और छल-कपट के जरिए जीत हासिल की गई. तेजस्वी यादव ने दावा किया कि बिहार में नई सरकार कैसे बनी है, यह सिर्फ बिहार की जनता ही नहीं, बल्कि पूरे देश की जनता जानती है.

100 दिन तक सरकार के कामकाज पर नहीं बोलेंगे तेजस्वी

हालांकि, तेजस्वी यादव ने यह भी साफ किया कि इसके बावजूद वे फिलहाल सरकार पर कोई हमला नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि वे मौजूदा सरकार को 100 दिनों का समय देंगे. इस दौरान सरकार की नीतियों, फैसलों और कामकाज पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. सरकार की जिम्मेदारी है कि चुनाव से पहले जो इनलोगों ने घोषणा किया उसे जमीन पर उतारें.

इन मुद्दों पर 100 दिन बाद बोलेंगे तेजस्वी

तेजस्वी ने कहा कि 100 दिन पूरे होने के बाद वे देखेंगे कि सरकार अपने वादों पर कितनी खरी उतरती है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या सच में माताओं-बहनों को दो-दो लाख रुपये मिलेंगे? क्या एक करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा? और क्या हर जिले में चार-पांच नए कारखाने लगाए जाएंगे? इन सभी मुद्दों पर हम 100 दिन बाद बात करेंगे.

उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव के समय जो घोषणा-पत्र जनता के सामने रखा गया है, उसे जमीन पर लागू करना सरकार की जिम्मेदारी है. जनता ने जिन वादों पर भरोसा किया है, अब उनकी कसौटी पर सरकार को खुद को साबित करना होगा.

Also Read: कौन हैं IAS दीपक कुमार मिश्रा? IIT से निकलकर बने ‘ब्यूरोक्रेसी के बॉस’, जिन पर सीएम नीतीश करते हैं आंख मूंदकर भरोसा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन