Bihar Politics: 'यह कन्हैया कुमार की यात्रा नहीं है', RJD MP बोले- तेजस्वी का सहयोग करना चाहते हैं राहुल गांधी

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Apr 2025 2:33 PM

विज्ञापन

Rahul Gandhi-Tejashwi Yadav (File)

Bihar Politics: बिहार के बेगूसराय में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ मार्च में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शामिल हुए. इस पदयात्रा को लेकर बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने बयान दिया. उन्होंने कहा कि यह कन्हैया कुमार की नहीं बल्कि कांग्रेस की पदयात्रा है.

विज्ञापन

Bihar Politics: राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा, “यह पदयात्रा कन्हैया कुमार की नहीं बल्कि कांग्रेस की पदयात्रा है. कांग्रेस का अगर कोई कार्यक्रम होगा तो स्वाभाविक रूप से उसके राष्ट्रीय नेता उसमें शामिल होंगे. कांग्रेस एक राष्ट्रीय दल है और इसलिए कोई भी राजनीतिक दल अपने कार्यक्रम को समय-समय पर चलाती रहती है. वर्तमान में जो यात्रा निकाली जा रही है, उसके माध्यम से बिहार के पलायन के संकट को उठाया जा रहा है. तेजस्वी यादव ने भी पलायन को लेकर काफी काम किया था और अब राहुल गांधी भी इसमें सहयोग करना चाहते हैं. इसलिए सभी लोगों का स्वागत है.”

राहुल का हुआ जोरदार स्वागत

राहुल गांधी सोमवार को बिहार की एक दिवसीय यात्रा पर पटना पहुंचे. यहां पहुंचने पर कांग्रेस के नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस यात्रा की अगुवाई पार्टी के युवा नेता कन्हैया कुमार कर रहे हैं और बेगूसराय उनका गृह जिला भी है. वह बेगूसराय लोकसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुके हैं. हालांकि, चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

4 महीने में तीसरी बार बिहार आये राहुल गांधी

विधानसभा चुनाव होने वाला है. इस बार कांग्रेस भी अपनी सियासी जमीन मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है. पार्टी की इस मुहिम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी सक्रिय दिख रहे हैं. वह हाल के दिनों में तीसरी बार बिहार के दौरे पर पहुंचे हैं. बिहार के कांग्रेस नेताओं के साथ हाल में हुई बैठक के बाद राहुल गांधी की इस यात्रा को सियासी नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है. राहुल गांधी सोमवार को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान संरक्षण सम्मेलन में भी भाग लेंगे. सम्मेलन के बाद गांधी सदाकत आश्रम में कांग्रेस नेताओं से बैठक करेंगे और शाम को दिल्ली वापस लौटेंगे.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के 32 जिलों में इस दिन शुरू होने वाला है आंधी-पानी का दौर, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन