जेपी गंगा पथ पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, दो पुलिस वाहन व 12 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Aug 2022 5:12 AM
जेपी गंगा पथ पर चार कैमरे सोनपुर जाने वाले ब्रिज के पास, छह रोटरी के पास, छह चेक पोस्ट पर व चार कैमरे गंगा पथ को गांधी मैदान के पास जोड़ने वाले लेन में लगेंगे. इस कैमरे को इसलिए लगाया जा रहा है, ताकि अधिक गति से वाहन चलाने वालों को पकड़ा जा सके.
पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज गति से वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने और दुर्घटना को रोकने के लिए दो पुलिस वाहन व 12 पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गयी है. साथ ही जेपी गंगा पथ, अटल पथ, एम्स एलिवेटेड पर सितंबर से चार दर्जन से अधिक ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकार्डर (एएनपीआर) कैमरे लगाये जायेंगे.
जेपी गंगा पथ पर चार कैमरे सोनपुर जाने वाले ब्रिज के पास, छह रोटरी के पास, छह चेक पोस्ट पर व चार कैमरे गंगा पथ को गांधी मैदान के पास जोड़ने वाले लेन में लगेंगे. इस कैमरे को इसलिए लगाया जा रहा है, ताकि अधिक गति से वाहन चलाने वालों को पकड़ा जा सके. जो भी व्यक्ति तय गति सीमा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक पर वाहन चलायेंगे, उनके नंबर कैमरे में कैद हो जायेंगे और जुर्माने की रसीद उनके घर पर पहुंच जायेगी. एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो ने बताया कि सारी प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है और सितंबर माह से लगाने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.
बताया जाता है कि जेपी गंगा पथ पर आने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. इसलिए इस पथ पर चार पार्किंग स्थल भी बनाया जायेगा. जिसमें कोई व्यक्ति अपने वाहन को लगा सकते हैं. अभी लोग गंगा पथ पर जाने के बाद इधर-उधर वाहन लगा देते हैं, इसके कारण जाम की स्थिति हो जाती है. बताया जाता है कि गंगा पथ गोलंबर के पास दोनों ओर एक-एक, पाटी पुल घाट के पास एक व पीएमसीएच के पास एक पार्किंग स्थल बनाया जायेगा. साथ ही स्पीड रडार गन से भी जांच की जायेगी और अधिक गति से चलने वाले वाहनों को भी जब्त किया जायेगा.
Also Read: बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक, जानें किन एजेंडों पर लगी मुहर
चेन स्नेचिंग रोकने के लिए दो सब इंस्पेक्टर
चेन स्नेचिंग को रोकने और स्नेचरों को पकड़ने के लिए दो सब इंस्पेक्टर, चार कांस्टेबल व दस क्विक मोबाइल के जवानों की तैनाती की गयी है. यह टीम पटना के सेंट्रल एरिया के उन जगहों पर पर तैनात की गयी है, जहां हमेशा चेन स्नेचिंग की घटनाएं सामने आती है. इसके साथ ही पूर्व में जेल गये चेन स्नेचरों के संबंध में पूरी जानकारी लेने का भी निर्देश एसएसपी डॉ मानवजीत सिंह ढिल्लो ने सभी थानाध्यक्षों को दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










