पांच लाख की सुपारी, चलती ट्रेन में मर्डर, बहन के कहने पर भाई ने जीजा को मरवाया

Author Ashish jha
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक फोटो

Bihar Police: आरोपी ने अपनी बहन के कहने पर ही उसके पति को चलती ट्रेन में मरवा दिया था.

विज्ञापन

Bihar Police: पटना. बिहार के लखीसराय जिले में एक साले ने अपने ही जीजा की सुपारी देकर हत्या करवा दी. चौंकानेवाली बात यह है कि इसकी साजिश रचने में मृतक की पत्नी भी शामिल है. आरोपी ने अपनी बहन के कहने पर ही उसके पति को चलती ट्रेन में मरवा दिया था. यह वारदात 21 जनवरी को हुई थी. किऊल स्टेशन के पास गया-हावड़ा ट्रेन में धर्मेंद्र साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने दो महीने बाद इस केस की गुत्थी सुलझा कर आरोपी साले बड़हिया निवासी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

ससुरालवालों ने रची साजिश

किऊल रेल डीएसपी एजाज हाफिज मणि ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि महिसोन निवासी धर्मेंद्र साह की दो महीने पहले ट्रेन के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. धरेंद्र अपने गांव में कीमती जमीन को औने-पौने दाम में बेच रहा था. इससे उसकी पत्नी आरती कुमारी और ससुराल वाले खफा थे. इसी के चलते आरती के कहने पर उसके भाई चंदन ने शूटर को 5 लाख की सुपारी दे दी.

तीन शूटर ने दिया घटना को अंजाम

तीन शूटर ने चलती ट्रेन में इस हत्याकांड को अंजाम दिया था. धर्मेंद्र साह वारदात वाले दिन लखीसराय में कोर्ट के काम से गया था. शूटरों ने वहीं से उनकी रैकी की. फिर घर लौटते समय उनकी हत्या कर दी गई. पुलिस ने मर्डर केस के लाइनर में शामिल रहे दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था. उन्होंने हत्याकांड के बाद शूटरों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचाया था.

पत्नी ने पुलिस को भटकाया, कराई झूठी एफआईआर

धर्मेंद्र साह की हत्या होने के बाद पत्नी आरती ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक झूठ एफआईआर दर्ज कराई थी. उसने धर्मेंद्र से जमीन खरीदनेवाले लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर जांच की दिशा को मोड़नेका प्रयास किया. हालांकि, पुलिस ने जब जांच की तो मामला उलटा ही निकला. अब पुलिस आरती की तलाश में जुटी है. अब तक आरती की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.

Also Read: बिहार की 4 नदियों पर बनेंगे 12 नए पुल, इन शहरों से लोग अब तीन घंटे में पहुंचेंगे पटना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन