केएस द्विवेदी पर बिहार सरकार का भरोसा बरकरार, कार्यकाल बढ़ा, 68 वर्ष तक रहेंगे अध्यक्ष

Published by :Paritosh Shahi
Published at :20 Apr 2026 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
KS-Dwivedi-

केएस द्विवेदी

Bihar Police: बिहार सरकार ने केएस द्विवेदी के कार्यकाल को बढ़ाते हुए उन्हें 68 वर्ष की आयु तक आयोग का अध्यक्ष बनाए रखने का फैसला लिया है. इस निर्णय के बाद अब पुलिस भर्ती से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं उनके नेतृत्व में ही आगे बढ़ेंगी.

विज्ञापन

Bihar Police: बिहार सरकार ने केएस द्विवेदी के कार्यकाल को बढ़ा दिया है. वह बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (Bihar Police Subordinate Services Commission) के अध्यक्ष के तौर पर अब 68 वर्ष की उम्र तक या अगले आदेश तक पद पर बने रहेंगे. यह जानकारी गृह विभाग की ओर से सोमवार को जारी अधिसूचना में दी गई.

केएस द्विवेदी के बारे में जानिए

केएस द्विवेदी 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी रह चुके हैं और वे पहले बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी जैसे अहम पद की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. उनके अनुभव और कामकाज को देखते हुए सरकार ने उन्हें इस पद पर आगे भी बने रहने का मौका दिया है. उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म होने के बाद यह विस्तार दिया गया है.

गृह विभाग की अधिसूचना में साफ किया गया है कि उनका कार्यकाल 68 वर्ष की आयु तक प्रभावी रहेगा. साथ ही इसमें यह भी कहा गया है कि जरूरत पड़ने पर सरकार अगले आदेश तक उन्हें इस पद पर बनाए रख सकती है.

बिहार सरकार का आदेश

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

क्या असर दिखेगा

इस फैसले के बाद अब आयोग के तहत होने वाली अवर पुलिस पदों की भर्तियां, खासकर सब-इंस्पेक्टर यानी एसआई और अन्य पदों की चयन प्रक्रिया, उनके ही नेतृत्व में आगे बढ़ेगी.

इस निर्णय का सीधा असर आने वाली भर्ती परीक्षाओं पर पड़ेगा. अब सभी नई चयन प्रक्रियाओं की जिम्मेदारी केएस द्विवेदी के पास ही रहेगी. सरकार के इस कदम से पता चलता है कि जब तक कोई बड़ी प्रशासनिक जरूरत नहीं होगी, तब तक वही आयोग के अध्यक्ष बने रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों की बड़ी साजिश फेल, औरंगाबाद में पहाड़ के नीचे दबा मिला करबाइन और विस्फोटकों का जखीरा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन