Bihar Pension Yojana: सीएम नीतीश ने पेंशनधारियों को ट्रांसफर किये 1227 करोड़ रुपये, ऐतिहासिक रहा पल, अब मुफ्त इलाज भी देंगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 11 Jul 2025 5:49 PM

विज्ञापन

pension yojana

Bihar Pension Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनधारियों को 1227 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. सीएम नीतीश कुमार का यह फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है. बता दें कि, अब सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा भी देंगे.

विज्ञापन

Bihar Pension Yojana: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए बिहार के 1.11 करोड़ पेंशनधारियों को 1227 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी है. खास बात यह है कि, पहली बार लाभार्थियों को बढ़ी हुई दर 1100 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन मिली. सरकार ने हाल ही में दिव्यांग, बुजुर्ग और विधवा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये प्रति महीना कर दी थी. इस फैसले का लाभ आज सीधे तौर पर राज्य के जरूरतमंद तबकों को मिला है.

लाभार्थियों से ऑनलाइन जुड़े सीएम नीतीश

बता दें कि, इसे लेकर पटना में राज्य स्तरीय समारोह रखा गया था. इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा के अलावा कई अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान ऑनलाइन माध्यम के जरिये मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पेंशन का लाभ पाने वाले लोगों से बातचीत की. जानकारी के मुताबिक, सभी 38 जिलों के मुख्यालयों, 534 प्रखंड मुख्यालयों, 8053 पंचायतों और 43 हजार से अधिक राजस्व गांवों में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. खबर की माने तो, पूरे 60 लाख लाभार्थी ऑनलाइन माध्यम से सीएम नीतीश से जुड़े हुए थे.

सीएम नीतीश ने क्या कहा ?

वहीं, पेंशनधारियों को रुपये ट्रांसफर करने के बाद सीएम नीतीश ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि, 2005 के पहले कुछ नहीं था. जब से हम लोगों की सरकार बनी है, तब हम लोगों ने सोचा कि, आप लोगों के लिए अच्छा काम करना है. हमने काम करना शुरू किया और देखिए कि आज कितना काम हो रहा है. इस दौरान सीएम नीतीश कुमार ने कुछ लाभार्थियों से बातचीत भी की.

अब मिलेगा मुफ्त में इलाज भी

बता दें कि, पेंशन के साथ अब लाभार्थियों को स्वास्थ्य सुरक्षा का भी लाभ मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों को मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं. उन्होंने कहा था कि, सभी पेंशनधारियों को आयुष्मान कार्ड भी मुहैया कराया जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें उचित और नि:शुल्क इलाज मिल सके. दरअसल, मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “हम चाहते हैं कि आप सभी स्वस्थ एवं सुखी रहें. इसी उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है कि पेंशनधारियों को इलाज की सुविधा और आयुष्मान कार्ड दोनों दिए जाएं.”

Also Read: Arif Mohammad Khan: राज्यपाल ने कॉलेजों में प्रिंसिपल की नियुक्ति मामले पर किया बड़ा खुलासा, दिया दो टूक जवाब

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन