बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन पटना जंक्शन से भी पहले हुआ था शुरू, 161 वर्ष पहले हुई थी इसकी शुरुआत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jul 2022 12:44 PM
बिहार के सबसे पुराने रेलवे स्टेशन की स्थापना 161 वर्ष पहले 1861 में की गई थी. यह स्टेशन उस वक्त बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन हुआ करता था. आइए बताते हैं कौन सा है यह रेलवे स्टेशन...
बिहार के लगभग सभी हिस्सों में रेलगाड़ी की पहुँच होने के कारण यह यहां के लोगों के लिए कहीं आने जाने का सबसे आसान और बेहतर तरीका है. लेकिन बिहार में सबसे पहले रेलवे की शुरुआत मुगलसराय से हावड़ा तक ट्रैक बिछाए जाने से हुई थी. यह ट्रैक पटना, किउल और झाझा के रास्ते हावड़ा तक बिछी थी. लेकिन क्या आपको पता है की उस वक्त बिहार का सबसे प्रमुख स्टेशन आज का पटना जंक्शन नहीं हुआ करता था. उस वक्त बिहार का सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन कौन सा था. आइए बताते हैं आपको..
बिहार का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन 161 वर्ष पहले बना था. पटना साहिब का यह रेलवे स्टेशन ब्रिटिश काल के दौरान वर्ष 1861 में पटना स्टेशन के रूप में स्थापित किया गया था. इसे वर्ष 1862 में दानापुर लखीसराय रेलखंड में ब्रॉड गेज के साथ स्थापित किया गया था.
वहीं वर्ष 1867 में फतुहा से दानापुर के बीच रेलवे लाइन का दोहरिकरण किया गया था. पटना साहिब स्टेशन को कभी बेगमपुर और बांकीपुर के नाम से भी जाना जाता था. बाद में जब पटना गया रेलवे लाइन का निर्माण हुआ तब जाकर वर्ष 1939 में पटना जंक्शन बना और पुराने स्टेशन का नाम बदल कर पटना सिटी रखा गया.
पटना सिटी स्टेशन का नाम बाद में सिखों के दसवें गुरु की जन्मस्थली होने की वजह से पटना साहिब कर दिया गया. तकरीबन चालीस साल पहले उस वक्त के रेल मंत्री सरदार बूटा सिंह ने इस स्टेशन का नाम बदल कर पटना साहिब रखा था. इस स्टेशन का बाहरी गुंबद भी गुरुद्वारा जैसा ही बनाया गया है.
Also Read: नरेंद्र मोदी होंगे बिहार विधानसभा पहुंचने वाले पहले प्रधानमंत्री, कार्यक्रम में मंच पर रहेंगे ये 9 लोग
पटना साहिब रेलवे स्टेशन अभी के वक्त में दानापुर रेल डिवीजन के अंतर्गत आता है. यह रेलवे स्टेशन पटना के छह प्रमुख रेलवे स्टेशन में से एक है. पटना साहिब रेलवे स्टेशन दिल्ली से हावड़ा रूट को मुख्य लाइन से जोड़ता है. इस स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 50 हजार यात्री यात्रा करते हैं. यहां प्रतिदिन लगभग 125 ट्रेनों को ठहराव होता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










