Diwali Gift: बिहार सरकार के इन कर्मचारियों का 10 हजार रुपया बढ़ा मानदेय, मिला दिवाली गिफ्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Oct 2024 2:39 PM

विज्ञापन

Bihar Government Diwali Gift

Diwali Gift: बिहार की नीतीश सरकार ने जमीन सर्वे करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की है. दिवाली के शुभ अवसर पर प्रदेश सरकार ने कर्मियों को बड़ा तोहफा दिया है.

विज्ञापन

Diwali Gift: त्योहारी सीजन में सरकारी या निजी कर्मचारियों को उम्मीद रहती है कि वो जहां सेवा दे रहे हैं वहां से कुछ बोनस मिल जाए. लगभग हर जगह ये दिया भी जाता है. केंद्र और सभी राज्य सरकारें अपने कर्मचारियों का ख्याल रखते हुए इस मौके पर तय समय से पहले सैलरी जारी कर देती है. दिवाली गिफ्ट के तौर पर बोनस भी दिया जाता है. इसी कड़ी में बिहार की नीतीश सरकार ने जमीन सर्वे करने वाले कर्मचारियों के मानदेय में 4 से 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की है. बढ़े हुए मानदेय का लाभ इसी वर्ष 1 अगस्त से लागू होगा. सर्वे कार्य के लिए मानदेय पर बहाल हुए 6 पदों के कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है.

कितने कर्मियों को मिलेगा लाभ

नीतीश सरकार के इस अहम फैसले से राज्य में काम कर रहे करीब 14 हजार कर्मियों को लाभ होगा. यह निर्णय नए और पुराने सभी कर्मियों पर एक समान लागू होगा. सरकार के इस फैसले का सबसे अधिक लाभ बिहार सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी को मिला है. इनके मानदेय में 10 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है. इस वजह से इनकी मानदेय 55 हजार रुपये प्रतिमाह से बढ़ाकर 65 हजार हो गई है.

बुधवार को जारी हुआ आदेश

इस प्रस्ताव पर भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल का आदेश मिलने के बाद विकास आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति ने मानदेय में बढ़ोतरी का निर्णय लिया था. सचिव जय सिंह ने कहा है कि बिहार सरकार ने अपने वादे के मुताबिक मानदेय बढ़ा दिया है. अब कर्मी से उम्मीद है कि वो भी सर्वेक्षण के कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे और निर्धारित समय में पूरा करेंगे.

इसे भी पढ़ें: Bihar Jamin Registry: जमीन रजिस्ट्री के नियम में हुआ बड़ा बदलाव, आधार कार्ड हुआ अनिवार्य, जानें क्या-क्या बदला

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन