Bihar News: 'वेलकम मोदी जी इन गयाजी' मशहूर सैंड आर्टिस्ट ने किया अनोखे अंदाज में स्वागत, डिजाइन देख दिल दे बैठेंगे

Published by : Preeti Dayal Updated At : 22 Aug 2025 12:00 PM

विज्ञापन

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र और उनके द्वारा बनाई गई कलाकृति

Bihar News: बिहार के गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे. ऐसे में मशहूर सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपने खास अंदाज में पीएम मोदी का स्वागत किया. पीपल के पत्ते पर पीएम मोदी की तस्वीर उकेरी, जिसे देखकर आप भी दिल दे बैठेंगे.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के चर्चित इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार का अक्सर बिहार में आए हुए अतिथियों का स्वागत करने का अनोखा अंदाज रहता है. सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अलग अंदाज में स्वागत किया है. बोधगया के मगध यूनिवर्सिटी में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन को लेकर इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने गुरुवार को दुनिया की सबसे छोटी तीन सेंटीमीटर वाली पीपल की पत्तियों में भगवान बुद्ध को प्रणाम करते पीएम मोदी की आकर्षक तस्वीर बनाई.

पांच घंटे में तैयार की कलाकृति

साथ ही लिखा ‘वेलकम मोदी जी इन गयाजी’. इस कलाकृति को सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपने पांच घंटों के कठिन परिश्रम के बाद तैयार किया. सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने अपनी कलाकृति के माध्यम से गया के विष्णुपद मंदिर और बोधगया में बौद्ध मंदिर का सौन्दर्यीकरण, एनएच रोड, गंगा ब्रिज के साथ गया से दिल्ली के बीच चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन और बौद्ध सर्किट से जोड़ने के लिए कोडरमा और गया होते हुए वैशाली तक जाने वाली मेमू पैसेंजर ट्रेन का भी चित्रण कर पर्यटकों और आम लोगों को जागरूक करने की कोशिश की.

पीएम मोदी की जमकर तारीफ

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने बताया कि जब-जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की पुण्यभूमि पर कदम रखते हैं, तब-तब विकास की गंगा और भी तेजी से बहती है. यह केवल योजनाओं के उद्घाटन का पर्व नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के हृदयस्थल बिहार के पुनर्जागरण का महोत्सव है. सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने यह भी कहा कि ज्ञान, मोक्ष, शांति और संघर्ष की पवित्रभूमि बिहार के गयाजी में प्रधानमंत्री का हम दिल से स्वागत करते हैं.

इससे पहले भी अनोखे अंदाज में कर चुके हैं स्वागत

दरअसल, सैंड आर्टिस्ट ने पहले भी 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी के हर घर तिरंगा कैंपेन को लेकर एक शानदार कलाकृति बनाई थी. भागलपुर में 20 टन यानी 2000 किलोग्राम बालू पर पीएम मोदी की रेत कलाकृतियां बनाकर स्वागत कर चुके हैं. पहलगाम हमले के बाद पीएम मोदी की तस्वीर बनाकर “थैंक्यू मोदी जी” फॉर “ऑपरेशन सिंदूर” लिखकर धन्यवाद दिया था. हाल ही में मोतिहारी में पीएम के आगमन को लेकर मिट्टी से उनकी तस्वीर बनाकर स्वागत किया था.

सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र की उपलब्धियां

गौरतलब हो इंटरनेशनल सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार को साल 2012 में भारत के पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम भी सम्मानित कर चुके हैं. बिहार लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव 2020, स्वच्छ सर्वेक्षण 2021-22 के ब्रांड एंबेसडर रह चुके सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम साल 2023 में बिहार के महान हस्तियां किताब में भी दर्ज किया गया है. साल 2025 के जून महीने में ब्रिटिश पार्लियामेंट में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र का नाम लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है. हाल ही में सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को भारतीय पार्लियामेंट में साल 2025 के राष्ट्रीय सम्मान भारत गौरव अवॉर्ड से भी नवाजा गया था.

Also Read: Bihar Bhumi: राजस्व महाअभियान के बीच विभाग का बड़ा फैसला, सभी प्रमंडलीय आयुक्तों और डीएम को लिखा लेटर

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन