पीएम करेंगे मत्स्य, पशुपालन और कृषि से जुड़ी 294 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत : सुशील मोदी

Updated at : 07 Sep 2020 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम करेंगे मत्स्य, पशुपालन और कृषि से जुड़ी 294 करोड़ की योजनाओं की शुरुआत : सुशील मोदी

पटना : बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि 10 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कृषि, पशुपालन और मत्स्य विभाग से जुड़ी कई योजनाओं की शुरुआत करेंगे. 294 करोड़ की विभिन्न योजनाओं का प्रधानमंत्री उद्घाटन या शिलान्यास करेंगे. 25 सितंबर तक पांच चरणों में अन्य विभागों की योजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन से जुड़े कार्यक्रम होंगे.

सुशील मोदी ने कहा कि 10 को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना अंतर्गत 107 करोड़ की परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इसके अलावा पांच करोड़ की लागत से सीतामढ़ी के डुमरा में बखरी मछली बीज फार्म, 10 करोड़ की लागत से रोग निदान और गुणवत्ता परीक्षण के लिए किशनगंज के मत्स्य पालन कॉलेज और पटना स्थित बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में जलीय रेफरल प्रयोगशलाएं, मधेपुरा में एक करोड़ की लागत से मत्स्य चारा मिल, पटना के मसौढ़ी में दो करोड़ की लागत से फिश ऑन व्हील्स तथा दो करोड़ 87 लाख की लागत से कृषि विश्वविद्यालय और पूसा में समेकित मात्स्यिकी उत्पादन प्रौद्योगिकी केन्द्र का प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे.

डिप्टी सीएम ने बताया कि उसी दिन प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत 84 करोड़ 27 लाख की लागत से पूर्णिया सीमेन स्टेशन, आठ करोड़ छह लाख की लागत से पटना के बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय भ्रूण ट्रांसप्लांट टेक्नोलॉजी (ईटीटी) एवं आईवीएफ लैब तथा दो करोड़ 13 लाख की लागत से बेगूसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, नालन्दा एवं गया में तैयार सेक्स शॉर्टेड सीमेन परियोजना का शुभारंभ करेंगे. इसके साथ ही डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, समस्तीपुर में कुल 74 करोड़ की विभिन्न योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के तहत 11 करोड़ की लागत से निर्मित स्कूल ऑफ एग्रीबिजनेस एंड रूरल मैनेजमेंट के भवन के उद्घाटन और 27 करोड़ की लागत से ब्वायॉज हॉस्टल, 25 करोड़ से तैयार स्टेडियम और 11 करोड़ की लागत से बने इंटरनेशनल गेस्ट हॉउस का भी शिलान्यास करेंगे.

Upload By Samir Kumar

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन