ePaper

Bihar News: जहानाबाद में पशु चोर से मुठभेड़ में मामा की मौत, भांजे की हालत नाजुक

Updated at : 10 Dec 2024 2:31 PM (IST)
विज्ञापन
bihar crime

bihar crime (सांकेतिक)

Bihar News: घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामाले की जांच कर रही है. घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दे दिया गया है.

विज्ञापन

Bihar News: जहानाबाद. बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता जा रहा है. जहानाबाद में पशु चोरी करने आये अपराधियों ने कई राउंड फायरिंग की है. इस फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है, जबकि दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. दोनों रिश्ते में मामा-भांजा बताये गये हैं. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामाले की जांच कर रही है. घोसी एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दे दिया गया है.

देर रात हुई फायरिंग में मामा और भांजा को लगी गोली

घटना के संबंध में बताया जाता है कि घोसी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में बीती रात पशु चोरी करने के लिए आधा दर्जन की संख्या में अपराधी पहुंचे. पशु चोरी की आशंका होने पर जब पशु मालिकों ने अपराधियों को घेरने का प्रयास किया तो अपराधियों ने उनपर फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों ने मामा और भांजे पर कई राउंड गोलियां बरसाई. इसमें गोली लगने से मामा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि भांजा गंभीर रूप से घायल है. उसका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

मामा की घटनास्थल पर ही मौत

घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि लगभग आधा दर्जन की संख्या में चोर बीती देर रात जानवरों की चोरी करने आजाद नगर मोहल्ले में आए थे. लोग जग गए और देख कर शोर मचाने लगे. इसी दौरान अपराधियों ने फायरिंग करना शुरू कर दी, जिसमें जेठू मांझी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई एवं मृतक का भांजा बाबू चंद्र मांझी गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना की सूचना मिलते हैं घोषी थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया है.

Also Read: Bihar News: लालू यादव पर संजय झा का बड़ा हमला, बोले- नीतीश कुमार को अफगानिस्तान जैसा मिला बिहार

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन